Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

धर्मपुरा में गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग

  • आग लगने से लाखों का माल जलकर राख
  • आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाई आग

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार को सरधना के धर्मपुरा मोहल्ले में आबादी के बीच बने गत्ते व धागे के गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालात को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया। सूचना के घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। सूचना पर तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कुम्हारान मोहल्ला निवासी नूर अहमद कबाड़ी का काम करता है। उसने धर्मपुरा मोहल्ले में आबादी के बीच गत्ते व धागा रखने का गोदाम बना रखा था। जिसमें आने जाने के लिए महज एक ही रास्ता था। इसके अलावा कोई खिड़की या अन्य रास्ता नहीं बनाया गया था। सोमवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। हालात को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया।

20 33

सूचना मिलते ही सीओ व इंस्पेक्टर मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उसके भी एक घंटे बाद आधा दर्जन गाड़ी जिले से पहुंची। फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत करके किसी तरह आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रास्ता नहीं मिलने पर गोदाम की दीवार व दरवाजा जेसीबी मशीन से गिराया गया।

घंटों कड़ी मशक्कत करके किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक सारा माल जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार आग लगने से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

दशकों से कस्बे के लोग नगर में फायर स्टेशन की मांग कर रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को गोाम में आग लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। गंगनहर पटरी स्थित गेस्ट हाउस में खड़ी छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। वो भी करीब एक घंटे बाद। जो आग बुझाने में काफी नहीं थी। जिले पर सूचना दी गई। तब करीब दो घंटे में गाड़ी पहुंची और आग बुझाई।

मूकदर्शक बने रहे बस्ती के लोग

जिस समय गोदाम में आग लगी, लोगों की भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। लोग आग बुझाने के बजाए मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में लगे रहे। लाख चिल्लाने के बाद भी किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। जिसके चलते पुलिस को लाठी फटकारकर भीड़ खदेड़नी पड़ी। पुलिस और मीडियाकर्मियों ने कोशिश की तो लोग साथ में लगे। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img