Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

डाक निर्यात केंद्र से खुलेंगे कारोबार के रास्ते

  • डाक निर्यात केंद्र से पहली खेप भेजी कनाडा
  • डाक निर्यात केंद्र से ई-कॉमर्स निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
  • देशभर में 1000 डाक निर्यात केंद्र खोलने का लक्ष्य
  • देशभर में जिला स्तर पर 800 स्थानों पर डाक निर्यात खुले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश के विभिन्न शहरों में डाक निर्यात खुलते ही कैंट स्थित प्रधान डाकघर में भी डाक निर्यात केंद्र (पीएनके) खुल गया है। इस डाक निर्यात केंद्र से भेजा जाने वाला पार्सल किसी भी प्राइवेट कंपनी के कोरियर से सस्ती दर के साथ सुरक्षित तरीके से भेजा जाता है। डाक विभाग द्वारा अब सात दिनों के भीतर किसी भी देश में पार्सल को भेज दिये जाने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। मेरठ शहर से पार्सल की पहली खेप दिसंबर माह में विदेश (कनाडा) में बैट-बल्लों की भेजी गई। जिसमें यूवी इंटरप्राइजेज (युवराज) मेरठ के द्वारा आठ पार्सलों में बैट-बल्ले भेजे गए हैं।

मेरठ कैंट प्रधान डाकघर में डाक निर्यात केंद्र का शुभारंभ हो गया है। डाक निर्यात केंद्र मेरठ के विभिन्न व्यवसायिक उत्पादों का निर्यात करने वाले उद्यमियों के लिए एक बहुत ही सरल एवं सस्ती सुविधा प्रदान की गई है। डाक निर्यात केंद्र के द्वारा कोई भी उद्यमी बहुत ही कम समय के साथ कम कीमत पर अपना सामान निर्यात कर सकता है। डाक निर्यात केंद्र के आॅनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना मुफ्त पंजीकरण करना होता है। फिर आॅनलाइन ही बुकिंग करके डाकघर में इंडक्शन और डिस्पेच के लिए पार्सल देना होता है।

डाकघर ही फ्री पिकअप भी उपलब्ध कराता है। यह सुविधा आॅनलाइन और तीव्र गामी है। जिसमें सात से आठ दिनों के भीतर किसी भी देश में पार्सल को डिलीवर कर दिया जाता है। कैंट प्रधान डाकघर में अभी तक सात लोगों ने डाक निर्यात केंद्र पर अनुबंध कराते हुए निर्यात केंद्र की सुविधा से अपना सामान एक्सपोर्ट करना शुरू किया है। जिनमे युवी एक्सपोर्ट्स, राजेंद्र बर्ड्स डीलर, सिखन इंटरनेशनल, रनस्मिथ, साई म्यूजिकल एक्सपोर्ट्स, एढ़ स्पोर्ट्स मुख्य हैं।

जिन लोगों द्वारा अब तक सामान डाक निर्यात केंद्र से भेजा है, उन्होंने सरकार की इस योजना को पसंद किया है। इस दौरान कैंट डाकघर के निर्यात केंद्र के मार्केटिंग मैनेजर मो. इंतजार अली ने बताया कि सरकार की एक बहुत ही अच्छी पहल है। जिसमे प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले लगभग आधे दामों पर ग्राहक निर्यात की सुविधा उपयोग कर सकते है।

विनिमय कार्यालयों के साथ सीधी कनेक्टिविटी

डाक निर्यात केंद्र कार्यालय की सीधी कनेक्टिविटी जुडी होती है। जिसमें जो सामान डाक निर्यात केंद्र से भेजा जाता है उसकी पूरी जानकारी आॅनलाइन होती है। साथ ही पैकेजिंग सुविधा की उपलब्धता लेबल प्रिंट करने की सुविधा और पिक अप सुविधा निर्यात के लिए दस्तावेजीकरण के लिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं।

आनलाइन पोर्टल

केवाईसी (आईईसी, जीएसटीआईएन, एडी कोड और एलयूटी) दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा। बारकोड चालान और लेबल बनाने की सुविधा उलब्ध होती है। वित्तीय समावेशन, समावेशी व्यापार संवर्धन और जीडीपी वृद्धि में तेजी लाने के लिए एक उपकरण पीबीई भरने के लिए सीएचए को शामिल करने या विदेशी डाकघरों में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। चालान निर्माण के लिए तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर का उपयोग।

गतिशील बारकोड पीढ़ी पोस्ट डीएनके पोर्टल के माध्यम से निर्यात के लिए शिपमेंट की संख्या/माल के मूल्य की कोई सीमा नहीं है। जिसे ई-मार्केट प्लेस/एग्रीगेटर्स के माध्यम से एकीकृत किया जा सकता है। एपीआई वजन स्लैब 250 ग्राम इंट एयर पार्सल कम लागत वाली पार्सल सेवा। वायु द्वारा संचरण शुरू से अंत तक ट्रैकिंग। वजन स्लैब 250 ग्राम एंड टू एंड ट्रैकिंग 13520 तक मुआवजा। 100 से अधिक देशों के साथ उपलब्ध है। उत्पाद प्रोफाइल इंट स्पीड पोस्ट (ईएमएस) 35 किलोग्राम तक 2 किलोग्राम तक।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img