Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कंपनी सन शाइन फैक्ट्री में लगी आग, 6 लोगों की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एक दिलदेहलाने वाला हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दस्ताने बनाने वाली में कंपनी सन शाइन फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री में 0-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे।

कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए वही कुछ लोगों की आग में झुलसने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है और शवों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लेदर और कॉटन के दस्ताने बनाने वाली कंपनी सन शाइन में आग लग गई थी। घटना की सूचना सबसे पहले देर रात 1:15 बजे कंट्रोल रूम में मिली। जानकारी मिलते ही एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।

1.15 बजे मिली आग लगने की सूचना
इससे पहले, अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि सुबह करीब 1.15 बजे हमें आग की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img