Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

आयशा खान ने मुन्नवर फारूकी पर लड़कियों के दिल से खेलने का लगाया आरोप, किए कई खुलासे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 में रोज नया ड्रामा देखने को मिलता है। वही आयशा खान के शो में एंट्री करने के बाद से मुन्नवर फारूकी की पर्सनल लाइफ सबके सामने आ गई है। जिसके बाद से कॉमेडियन की इज्जत की धज्जियां उड़ गईं। अब शो में दोनों को एक दूसरे के साथ लड़ते हुए देखा गया। जिसमें आयशा खान ने मुनव्वर की जिंदगी में आई और भी लड़कियों का खुलासा किया।

3 5

दरअसल, बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर ने आयशा को नॉमिनेट किया था, जिसके बाद आयशा ने एक-एक करके मुनव्वर की जिंदगी के राज खोलने शुरू कर दिए। उन्होंने शो में पहले बताया कि वह यहां आने से पहले एक लड़की को रिश्ता भेज के आए थे। इस बात ने घरवालों को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, आयशा ने यह भी खुलासा किया कि मुनव्वर फारूकी एक समय पर कई लड़कियों से बात करता है।

2 8

वह एक बार दो महीने में पांच लड़कियों से भी बात कर चुका है, लेकिन किसी को गर्लफ्रेंड का टैग नहीं देता। मुन्नवर फारूकी लड़कियों के दिल से खेलता है। इस बात ने घरवालों के होश उड़ा दिए। आयशा की बातें सुनने के बाद एक प्वाइंट यह भी आया जब अंकिता और ईशा मालवीय यह कहती दिखीं कि मुनव्वर फारूकी की लड़कियों की लत हैं। इस दौरान दोनों मुनव्वर की एज पर भी डिस्कस करती दिखीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img