Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सर्राफ की दुकान में लूटपाट का प्रयास, फायरिंग कर भागे

  • सरेशाम हुई फायरिंग की घटना से पुलिस में मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर की व्यस्ततम गेंदामल मार्किट में एक सर्राफ की दुकान में घुसे तीन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों व नौकर के आने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सरेशाम हुई घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वहीं व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारी नेताओं समेत दर्जनों व्यापारी वहां पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी करने के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।

शामली के मंडी गांधी गंज निवासी सुभाष गोयल की नेहरू मार्किट के पास गेंदामल मार्किट में सुभाष ज्वैलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे सुभाष गोयल और उनका पुत्र मनीष गोयल दुकान पर बैठे थे जबकि नौकर किसी काम से गया था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक दुकान में घुस गए और लाइटें बंद करते हुए पिता-पुत्र पर तमंचे तान दिए।

59

बदमाशों ने सुभाष गोयल से जेवरात व नगदी से भरा थैला मांगा और जान से मारने की धमकी दी। पिता-पुत्रों ने दहशत में आकर शोर मचा दिया जिसके बाद राहगीर रुककर दुकान में देखने लगे। इसी दौरान नौकर दुकान में घुस गया जिसे देखकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए नेहरू मार्किट की तरफ फरार हो गए।

सरेशाम हुई घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। व्यापारी नेता अंकित गोयल, अनुराग जैन, ललित जैन, प्रवीण, नीशू संगल आदि वहां पहुंचे तथा घटना पर रोष व्याप्त किया। वहीं एसपी सुकीर्ति माधव, सीओ और कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अंकित गोयल ने घटना का खुलासा करने की मांग की है। वहीं एसपी ने सर्राफ से अपनी दुकान में सीसी टीवी कैमरे लगाने को कहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img