Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

किसान सभा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय आवाहन पर अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका । कार्यकर्ताओ ने विरोध जताते हुए सरकार से तीनों कृषि बिल वापस लेने की मांग की।

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं । एक ओर किसान संगठनों ने जहां कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली को घेर रखा है ।वहीं दूसरी ओर किसान संगठन स्थानीय स्तर पर भी आंदोलन को बढ़ावा देने में लगे है । शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर नगर के मोहल्ला संत नगर में इकट्ठा होकर सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता कृषि कानूनों के साथ ही नई विद्युत नीति का भी विरोध करते हुए उसे वापस लेने की मांग कर रहे थे । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसान कई दिनों से दिल्ली को घेर कर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी सरकार किसान विरोधी बिलो को वापस लेने का नाम नहीं ले रही है। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। पुतला फूंकने वालों में अमर सिंह सैनी, तुलाराम सिंह, हुकम सिंह, ऋषि पाल सिंह, कुलदीप सिंह, जय सिंह, वीर सिंह, महाराज सिंह आदि शामिल रहे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img