Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

गायब कारोबारी का शव मिला, हत्या या हादसा !

  • गत 25 फरवरी को गोदाम जाने के लिए घर से निकले थे कारोबारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चार दिन से गायब सदर निवासी स्क्रैप कारोबारी गौरी शंकर मिश्रा का शव बाइपास पर बागपत फ्लाई ओवर के समीप मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस इसको हादसा बता रही है जबकि परिजन हत्या बता रहे हैं, लेकिन जो जिस हालत में शव बरामद हुआ है उससे देखकर अन्य आशंकाएं भी जतायी जा रही है। उनके बाल नोंचे गए थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। एक पैर अलग हो गया था। जानी पुलिस एक्सीडेंट में मौत की बात कह रही है।

ट्रक ने कुचला

जिस जगह शव मिला है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वे सड़क पर खुद गिरते नजर आ रहे हैं। उसके बाद उनको एक ट्रक ने कुचल दिया। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सदर बाजार के रंग साज स्ट्रीट में रहने वाले गौरी शंकर मिश्रा हापुड़ रोड पर स्क्रैप का काम करते रहते थे।

स्कूटी से निकले थे घर से

कारोबारी 25 फरवरी को सुबह दस बजे स्कूटी से अपने गोदाम शंभूदास गेट के लिए निकले थे। दोपहर तक भी गोदाम नहीं पहुंचे तो उनके बेटे सन्नी और दीपक ने तलाश शुरू की। शाम तक उनका पता नहीं चला तो सदर बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

23

लावारिस हालत में सड़क पर मिली थी स्कूटी

पुलिस ने जांच की तो उनकी स्कूटी लोहियानगर थाना क्षेत्र में जमुनानगर मोहल्ले में लावारिस हालत में खड़ी मिली। सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि गौरी शंकर मिश्रा खुद ही स्कूटी खड़ी करने के बाद पैदल हापुड़ रोड की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी लोकेशन नहीं मिली। उनका मोबाइल स्कूटी की डिग्गी में मिला।

हत्या का आरोप

परिवार वालों का कहना है कि हत्या के बाद हाइवे पर शव फेंका गया है। भतीजे चंद्रहास ने बताया कि उनको धमकी मिलती रहती थी कि हापुड़ रोड पर हमारा इलाका है, यहां स्क्रैप का काम नहीं करो। कहीं ऐसा तो नहीं है, इसी रंजिश में उनकी हत्या की गई हो। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच करे।

19 हजार थे मिले पांच हजार

गौरीशंकर घर से जो भी पैसे लेकर जाते थे, उसका हिसाब वे डायरी में लिखते थे। शाम को घर आकर खर्च और आय का हिसाब लिखते थे। लापता होने वाले दिन वे 19 हजार रुपये लेकर गए थे। उनके पास पांच हजार रुपये मिले हैं। उंगली में अंगूठी भी मिली है। परिजनों का कहना है कि हत्या पैसों के लिए नहीं रंजिशन की गई है। उनके सिर पर बाल नहीं मिले।

मॉर्निंग वॉक गए रिटायर्ड इंजीनियर लापता

मेरठ: मेडिकल के जागृति विहार निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर अचानक लापता हो गए हैं। वो मार्निंगवॉक को घर से निकले थे। उनके यूं गायब होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस को उनकी गुमशुदगी की खबर दी गयी है। पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गयी है। परिजनों ने जानकारी दी कि 90 वर्षीय महानंद त्यागी घर से सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे।

24

बेटे शिवओम त्यागी ने बताया कि जानकारी मिली है कि गढ़ रोड से महानंद त्यागी मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बस में सवार हो गए। वह शाम को पांच बजे मुरादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे। परिचालक ने उनकी हालत देखकर खाना खिलाया। उसके बाद रात आठ बजे परिचालक ने वहां मौजूद यातायात सिपाही के सुपुर्द कर दिया। उसके बाद बस बरेली के लिए रवाना हो गई। बताया जाता है कि यातायात सिपाही ने महानंद त्यागी को बिजनौर जाने वाली रोडवेज बस में बैठा दिया।

परिवार ने बिजनौर पहुंचकर बस परिचालक से बातचीत की। साथ ही बस स्टैंड के सीसीटीवी भी देखे। पता चला कि वह बिजनौर से पहले से बस से उतर गए। थाना प्रभारी सूर्यदीप का कहना है कि परिवार के साथ चौकी के दारोगा को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img