Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्रेनो वेस्ट के ब्लू स्क्वायर मॉल में ग्रिल गिर गई। ग्रिल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना इलाके स्थित अस्पताल से सूचना मिली की ब्लू स्क्वायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल लगाने का काम चल रहा था। कुछ लोग ऊपर काम कर रहे थे जबकि कुछ लोग नीचे काम कर रहे थे।

उसी दौरान ग्रिल गिरी तो दो मजदूर नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों की पहचान हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक विजय नगर गाजियाबाद और शकील (35) पुत्र छोटे खां निवासी केला खेड़ा थाना विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img