Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

RCB vs KKR: केकेआर ने आरसीबी को सात विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को आईपीएल 2024 का 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए और कोलकाता को 183 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में केकेआर ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने आरसीबी के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। मयंक डागर ने इस साझेदारी को सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर तोड़ा। नरेन 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 213.63 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, फिलिप सॉल्ट दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाने में कामयाब हुए।

इस मैच में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई। टीम को तीसरा झटका वेंकटेश के रूप में लगा। वह 29 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। इस बल्लेबाज को यश दयाल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। कप्तान के साथ उन्होंने 75 रन की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए जो पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों का सामना किया और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इस दौरान वह नाबाद रहे। आरसीबी के लिए विजयकुमार, मयंक डागर और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img