Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रपति के आगमन पर ऋषिकेश में बंद रहेगी राफ्टिंग

  • एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद परमार्थ निकेतन गंगा आरती में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जनवाणी ब्यूरो

ऋषिकेश: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज अखिल भारतीय और विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां से वह परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होने जाएंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन ने गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। मंगलवार की शाम 3:00 से गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी। राष्ट्रपति के सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।

आज सायं चार बजे से रात्रि आठ बजे तक बैराज से लेकर गरुड़ चट्टी तक का मार्ग जीरो जोन रहेगा। उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति के जनपद पौड़ी गढ़वाल परमार्थ निकेतन आगमन पर सुरक्षित की दृष्टि से सभी राफ्ट संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है कि मंगलवार शाम 3:00 बजे से रात से संबंधित सभी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू सायं चार बजे एम्स के दीक्षा समारोह में शामिल होगी। यहां से वह बैराज लक्ष्मणझूला मार्ग होते हुए परमार्थ निकेतन पहुंचेंगी। जहां गंगा आरती में शामिल होने के बाद वह इसी मार्ग से वापसी करेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पौड़ी जनपद पुलिस के मुताबिक मंगलवार को परमार्थ निकेतन घाट की गंगा आरती आम जनता के लिए प्रतिबंधित रहेगी शायद 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक गरुड़चट्टी से पशुलोक बैराज और पशुलोक बैराज से गरुड़चट्टी वाला मार्ग जीरो जोन रहेगा। ऋषिकेश की ओर से जानकी पुल तथा रामझूला से आने वाले आम नागरिकों के लिए परमार्थ निकेतन आरती स्थल प्रतिबंधित रहेगा।

आम आदमी मुनिकीरेती की तरफ शत्रुघन घाट एवं पूर्णानंद घाट तथा अन्य आरती स्थलों में सम्मिलित हो सकेंगे। स्वर्गाश्रम की ओर वानप्रस्थ, परमार्थ निकेतन, गीता भवन आदि आश्रमों में ठहरने वाले व्यक्ति वानप्रस्थ तथा गीता भवन के घाट पर होने वाली आरती में शामिल हो सकेंगे। जीरो जोन में स्कूली बच्चे, स्वास्थ्य पीड़ित एवं स्थानीय नागरिकों को जानकी पुल में पैदल आने-जाने की छूट रहेगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि कुमार सैनी ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह स्वयं व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल, जनपद देहरादून के राष्ट्रपति से संबंधित सभी रूट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img