Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

मायावती का बड़ा ऐलान, वेस्ट यूपी बनेगा अलग राज्य और मेरठ में होगा हाईकोर्ट बेंच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज मंगलवार को प्रदेश की पूर्व सीएम व बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यदि जनता ने हमें केंद्र में सरकार बनाने का मौका दिया तो सबसे पहला काम उत्तर प्रदेश का बंटवारा करके पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ बेंच की तर्ज पर मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाएगी। सभी बेरोजगार, दलित, मुस्लिम, गरीब, युवाओं को स्थाई रोजगार यानी सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को भी गन्ने का उचित मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया।

रैली के दौरान मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व हाफिज इमरान ने मिलकर बहन मायावती को सोने का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर दलित और मुसलमानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर दलित-मुस्लिम, अति पिछड़े और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों ने उन्हें केंद्र में सरकार बनाने का अवसर दिया तो किसी को उनका उत्पीड़न करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।

मायावती ने भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों की सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी राजनीतिक दलों ने देश के गरीब लोगों के साथ अन्याय किया है।

मायावती ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां दलित, अति पिछड़ों के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की गई है, वहीं सरकारी कर्मचारियों को नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा की सरकार गरीबों को दो वक्त का सरकारी राशन देकर उनका असली रोजगार का अधिकार छीन रही है। उन्होंने मंच से अपनी सरकार के 2007 से 12 तक उत्तर प्रदेश की जनता के लिए किए गए कार्यों को भी गिनाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img