जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: बिनौली थाना क्षेत्र के गांव ग्वालि खेड़ा में भट्टे पर कार्य कर रहे हैं मजदूर परिवार फरमान के दो बच्चों की दीवार के नीचे गिरकर मौत। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वहं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूर परिवार मूल रूप से अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के गांव खिंडोदा का रहने वाला है। पीड़ित फरमान की सूचना पर अमीनगर और बिनौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस मामले की जांच करते हुए पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। साथ ही,मृतक भाई बहनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

