
साउथ और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ग्लैमर इंडस्ट्री में काफी समय से हैं। साल 2018 में वह रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘सिंबा’ में रणवीर की बहन के किरदार में नजर आई थीं। ‘बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मदार्नी वह तो झांसी वाली रानी थी…’ इन पंक्तियों ने झांसी की धरती पर राज करने वाली उस महारानी रानी को अमर कर दिया। उल्का गुप्ता ने उस शो से जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की। लेकिन ‘सिंबा’ (2018) के बाद उल्का गुप्ता को सिर्फ बहन के रोल आॅफर होने लगे, ऐसे में उन्होंने वे तमाम आॅफर ठुकरा दिए। अब उल्का टीवी शो ‘मैं हूं साथ तेरे’ में सिंगल मदर का रोल निभाती नजर आएंगी। शुरूआत में जब ये शो उन्हें आॅफर हुआ, तब वह इसे लेकर श्योर नहीं थीं। वह इस आॅफर को ठुकराना चाहती थीं, लेकिन बाद में बतौर चैलेंज उन्होंने इसके लिए हामी भरी। मूलरूप से बिहार के सहरसा से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस उल्का गुप्ता का जन्म 12 अप्रैल, 1997 को मायानगरी मुंबई में, सिनेमा से ताल्लुक रखने वाले परिवार में हुआ था। उल्का के पिता गगन गुप्ता एक्टर हैं जो कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में साइड रोल निभाते नजर आते रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उल्का ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, सिनेमा की रंगीन दुनिया का सफर, महज सात साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल ‘रेशम डंक’ से शुरू किया। पिता एक एक्टर होने के बावजूद उल्का ने करियर को सैटल करने के लिए काफी स्ट्रगल किया। टीवी सीरियल ‘रेशम डंक’ में काम करने के बाद जब भी उल्का गुप्ता आॅडिशन देने जातीं, उनके हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा ही लगती थी। उन्हें अपने सांवले रंग के कारण न जाने कितने किरदार से हाथ धोना पड़ा। इस इंडस्ट्री में फैले रंगभेद की काली सच्चाई आज भी उल्का को परेशान करती है। लेकिन जब किस्मत को उल्का पर तरस आया तो उन्हें उनके सांवले रंग के कारण ही सीरियल ‘सात फेरे’ का आॅफर मिला, जिसमें उन्हें एक सांवली लड़की का ही किरदार निभाना था। इस शो में उन्होंने सलोनी की बेटी का जो किरदार निभाया, उसमें उन्हें जबर्दस्त कामयाबी मिली।


