Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

खुली दबंगई: सेंट फ्रांसिस स्कूल से सड़क जाम

  • जाम से मुक्ति दिलाने के लिए स्कूल प्रशासन नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: सरधना रोड पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने लगने वाला जाम वाहन चालकों के लिए मुसीबत हुआ है, लेकिन स्कूल प्रशासन यहां से गुजरने वाले यात्रियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यहां प्रतिदिन लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लगता है। जिसमें वाहन चालक फंस जाते हैं। रोज-रोज लगने वाले जाम से लोग काफी परेशान है। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी में नागरिक रोज जाम में फंस जाते हैं। शिकायत करने पर भी यहां विद्यालय प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

सरधना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रशासन सरधना रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों की समस्या की अनदेखी कर रहा है। दरअसल स्कूल की छुट्टी के समय हर रोज 2 से 3 किमी लंबा जाम लग जाता है। लेकिन विद्यालय प्रशासन आम जनमानस की इस समस्या का समाधान करने का प्रयास नहीं कर रहा। जबकि विद्यालय परिसर में ठीक व्यवस्था बनाने के लिए काफी जमीन भी है, लेकिन स्कूल से छुट्टी के समय बच्चों को बाहर निकालने का कोई नियम नहीं बना रखा है। जिससे व्यवस्था दुरुस्त हो सके।

इस स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर जल्द घर जाने की जल्दबाजी करते हैं। जिससे सरधना रोड पर काफी लंबा जाम लग जाता है। शिव चौक की तरफ से आने वाले और एनएच-58 की तरफ से कंकरखेड़ा की तरफ जाने वाले लोग जाम में फंसते चले जाते हैं। यहां पर पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं रहती और स्कूल प्रशासन की तरफ से भी यातायात के नियमों का कोई पालन नहीं किया जाता। चिलचिलाती धूप में वाहन चालक जाम में फंस जाते हैं और निकालने के लिए घंटे जूझते रहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img