Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

कोरोना वैक्सीन अगले माह आने की प्रबल संभावना

  • सर्वप्रथम हेल्थ केयर वर्करों का होगा वैक्सीनेशन
  • ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण में कोल्ड चेन को देखा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत 100 बैड के हॉस्पिटल में एल-1 और एल-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन मरीजों को दिये जा रहे भोजन-नाश्ता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में 19 मरीज मिले। सभी मरीजों एल-2 रखा गया है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टर चेक किया जिसमें डाक्टर टीम निरंतर विजिट में रहती है। सर्दी के चलते मरीजों को कंबल आदि दिए गए हैं। सीएमओ ने कि सफाई के चलते सैनिटाइजेशन,शौचालयों की सफाई एवं बैडशीट आदि भी नियमित रूप से बदली जाती है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिसमें सीएमओ ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने होम आइसोलेट व्यक्तियों के द्वारा प्रोटोकल का पालन करने की जानकारी सीएमओ से ली। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अगले माह में कोविड-19 वैक्सीन के आने की संभावना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद प्रथम चरण में जनपद के हेल्थ केयर वर्करों का वैक्सीनेशन होगा जिसके लिए उनके डाटा फीडिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां पर रखे कोल्ड चेन आदि को देखा और कोविड-19 वैक्सीन के दृष्टिगत कोल्ड चौन बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित को कार्यालयों में समय से उपस्थित होना, फाइलों का रख रखाव एवं साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीएमओ डा. सफल कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img