Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर जमकर बवाल, पुलिस से मारपीट, वर्दी फाड़ी

  • खड़ौली बाइपास पर जाम की सूचना पर पहुंची थी ट्रैफिक पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा के एनएच-58 स्थित खड़ौली पर जाम खुलवाने को पहुंचे टैÑफिक पुलिस वालों से धक्का-मुक्की की गयी। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि सिपाहियों से मारपीट की गयी है। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना आसपास के थानों की भी पुलिस फोर्स वहां पहुंच गयी। रविवार रात हाइवे के खड़ौली से सुभारती तक जबरदस्त जाम लगा हुआ था। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए थे। जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी मौके पर पहुंची। मौके पर यहां स्थित नॉनवेज के तमाम होटलों के बाहर गाड़ियां बेतरकीब खड़ी थीं।

इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने सख्ती की। जो गाड़ियां रोड पर खड़ी हुई थीं, उनके चालकों को धमकाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि बस इसी बात को लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। जिन होटलों में इन गाड़ियों में बैठे लोग खाना खा रहे थे, उनका स्टॉफ अपने ग्राहकों की ओर से ट्रैफिक सिपाहियों से उलझ बैठा। होटल के स्टाफ ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। मारपीट करने लगे। एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली। पुलिस वालों के साथ मारपीट होते देखकर कुछ लोग वहां से खाना पीना छोड़कर गाड़ियां लेकर भागने लगे। इस बीच हंगामे की सूचना ट्रैफिक पुलिस ने कंट्रोल रूम को दी तो आसपास के थानों को पुलिस फोर्स वहां पहुंच गयी।

उसके बाद वहां और भी ज्यादा भगदड़ मच गयी। जो लोग टैÑफिक पुलिस के स्टाफ से मारपीट कर रहे थे, मौके पर पहुंची आसपास के थानों की पुलिस फोर्स ने ऐसी एक कार में बैठे लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वहां हंगामा हो गया। गाड़ी में बैठी महिलाएं पुलिस वालों से भिड़ गयीं। महिलाओं से निपटना पुरूष पुलिस कर्मियों के लिए मुश्किल हो रहा था। मारपीट करने वालों ने जिन्हें हिरासत में लिया गया था, महिलाओं व उनके परिजनों ने उन्हें मारपीट व धक्का मुक्की कर छुड़ा लिया। इस दौरान होटल के स्टाफ ने भी पुलिस वालों पर हाथ छोड़ दिया। देर तक हंगामा होता रहा। इन होटलों के आसपास बस्ती से भी वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

संख्या में पुलिस वाले कम थे। इस बीच जिन लोगों को पुलिस वालों से छुड़ाया गया था वहां मौका पाते ही वहां से भाग निकले। जब ज्यादा बबाल बढ़ने लगा तो हंगामा करने वालों की पुलिस वालों ने भी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा करने वाले पुलिस कार्रवाई के डर से कुछ शांत हुए। वहीं दूसरी ओर पुलिस वाले भी जाम खुलवाने में जुट गए। जिनके वहां पर होटल हैं बाद में वो लोग पुलिस वालों के पास पहुंचे। ये अपनी ओर से सफाई देने में लगे थे। उनका कहना था कि मारपीट करने वालों का उनसे कोई वास्ता नहीं। देर रात करीब डेढ़ बजे तक काफी पुलिस फोर्स मौके पर डटा हुआ था।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई

कंकरखेड़ा के खड़ौली कट पर कुछ लोगों ने अभद्रता की है। उनकी पहचान कराकर कार्रवाई करायी जाएगी। होटल वालों की भी जांच करायी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img