Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

बेस बनना तेज, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण

  • गंगनहर की दायीं पटरी पर जल्द रफ्तार भरेंगे वाहन, पटरी पर तेज हुआ निर्माण कार्य
  • अधिकांश पेड़ों का हो चुका कटान, भूमि को समतल करने में लगी टीम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर की दाई पटरी पर कार्य ने गति पकड़ ली है। पटरी बनाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस रोड के निर्माण में आने वाले अधिकांश पेड़ों का कटान किया जा चुका है। अब जमीन को समतल करने के साथ ही बेस बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसके बाद सड़क का निर्माण नजर आने लगेगा। शासन स्तर से कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंगनहर पटरी बनने के बाद दिल्ली से हरिद्वार जाने वालों के लिए सफर सुगम हो जाएगा। वहीं, एनएच-58 पर भी जाम की समस्या कम हो सकेगी। यदि सब ठीक रहा तो आने वाले साल में इस पटरी पर वाहन दौड़ते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगनहर की दाईं पटरी का निर्माण कराने के सपने को पूरा करने के लिए इस ओर सबसे पहला कदम उठाया था। इस पटरी के निर्माण का अनुमानित बजट करीब सात 702 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। घोषणा के बाद से पटरी निर्माण के लिए कागजी कार्रवाई चल रही थी। यह पटरी यूपी में गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर को जोड़ने का काम करेगी। साथ ही दिल्ली से उत्तराखंड जाने वालों की यात्रा भी सुगम हो सकेगी। इस ड्रीम प्रोजेक्ट की तमाम विभागों की कागजी कार्रवाई को पूरा होने में करीब पांच साल लग गए। सड़क निर्माण शुरू नहीं होने का मुख्य कारण पेड़ों का कटान बना हुआ था।

वन विभाग से विधिवत अनुमति नहीं मिलने के कारण पेड़ों का कटान रुका हुआ था। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद विभाग ने बड़े स्तर पर पेड़ों का कटान शुरू कराया। बड़ी बड़ी मशीनों ने पेड़ काटने शुरू किए। अधिकांश पेड़ों का कटान किया जा चुका है। यानी एक लाख से अधिक पेड़ कट चुके हैं। इस रास्ते को समतल करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ बेस बनाने का काम भी शुरू हो गया। जिसके बाद रास्ते पर रोड़ी डलेगी और होट मिक्स से सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। शासन स्तर से जिले अधिकारियों से लगातार प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। यही कारण है कि अधिकारी रोजाना पटरी पर निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद गंगनहर की दार्इं पटरी पर जल्द वाहन रफ्तार भरते हुए नजर आएंगे।

पटरी बनने पर सुगम होगा सफर

गंगनहर की दाई पटरी बनने के बाद दिल्ली से उत्तराखंड जाने वालों की यात्रा सुगम हो जाएगी। दिल्ली वालों को न केवल जाम से निजात मिलेगी। बल्कि हाईवे से कहीं अधिक कम समय में उत्तराखंड पहुंच सकेंगे। दिल्ली व आसपास के इलाकों से उत्तराखंड जाने वाले एनएच-58 का रूट पकड़ते हैं। हाईवे पर आए दिन भीषण जाम लगने की खबर सामने आती है। गंगनहर की दाई पटरी बनने के बाद काफी हद तक ट्रैफिक डायवर्ड होने की संभावना है। जिससे हाईवे पर जाम से भी निजात मिल सकेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img