Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

शराब ठेका के सामने युवक की मौत से सनसनी

जनवाणी संवाददाता  |

मोरना : मंगलवार की शाम भोकरहेड़ी मोरना मार्ग पर शराब ठेका के सामने व्यक्ति की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला हरिजन चौक निवासी 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र सोहनवीर सिंह बस अड्डे पर रहकर कार्य करता था। मंगलवार की शाम धर्मेन्द्र कस्बे के मोरना मार्ग पर स्थित शराब ठेका के सामने ईंट भट्ठे किनारे पड़ा  मिला। सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने घटना की जानकारी की । व्यक्ति की मौत के कारण के बारे में पुलिस जांच कर रही है। मृतक धर्मेन्द्र के परिवार में केवल माता सरेशो हैं। धर्मेन्द्र की मौत की खबर पर मोहल्ले के व्यक्ति इकट्ठा हो गये। मायका में आई हुई बहन रेखा ने बताया कि धर्मेन्द्र दोपहर घर से खाना लेकर आया था। जिसके बाद उसकी मौत की खबर मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img