Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

बिजली दरों में वृद्धि की नहीं कोई योजना: सोमेंद्र तोमर

  • सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा महानगर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने बिजली की दरों में वृद्धि की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। बुधवार दोपहर सर्किट हाउस में जनवाणी से बातचीत के दौरान डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने को लेकर सिफारिश किया जाना एक सामान्य प्रकिया है, लेकिन सरकार के स्तर से इस पर कोई अमल नहीं किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में बिजली के रेट बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 17 महानगरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें मेरठ नगर निगम सीमा क्षेत्र में सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत निजी भवनों के साथ-साथ सरकारी भवन, स्कूल-कॉलेज आदि पर भी सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। नई कालोनियों में बनने वाले भवनों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।

ये है सोलर सिटी योजना

सोलर सिटी योजना के अंतर्गत महानगर में बिजली की कुल खपत का कम से कम 10 प्रतिशत उत्पादन सोलर ऊर्जा से किया जाएगा। महानगर में औसतन 400-500 मेगावाट बिजली की खपत प्रतिदिन हो जाती है। ऐसे में यहां करीब मेगावाट बिजली का उत्पादन सोलर प्लांट से करने का लक्ष्य रखा गया है।

अभी हो रहा 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन

मेरठ महानगर में वर्ष 2027 तक करीब 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन सोलर प्लांट के माध्यम से करने का लक्ष्य है। यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी प्रमोद भूषण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक करीब 10 मेगावाट सोलर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें 1.5 मेगावाट मेडिकल कॉलेज, एक-एक मेगावाट सीसीएस विवि और कृषि विवि में प्लांट लगाया गया है। इसके अलावा विभिन्न कॉलेज और सरकारी भवनों में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं।

यूपी एजुकेशनल मिनीस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ

यूपी एजुकेशनल मिनीस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन का 52वां प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार से एसडी इंटर कॉलेज सदर में शुरू हो गया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर और अति विशिष्ट अतिथि शिक्षक एमएलसी श्रीचन्द शर्मा और धर्मेंद्र भारद्वाज रहे। मंचासीन अतिथियों में संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक बुलन्दशहर शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय मेरठ सर्वेश कुमार, प्रान्तीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश सुनील भड़ाना और अन्य जिलों से आए अधिकारीगण मौजूद रहे।

सभा में उपस्थित अतिथियों का बुके, अंगवस्त्र और सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष यूपी एजुकेशनल मिनीस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन विवेक यादव ने की। अधिवेशन स्थल पर सम्पूर्ण प्रान्तीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए मंडलीय अध्यक्ष, सचिव, जनपदीय अध्यक्ष, सचिव एवं सामान्य सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। मंच का संचालन दिनेश कुमार जैन एवं अधिवेशन संयोजक नवनीत पाठक ने संयुक्त रूप से किया। उक्त उद्घाटन सत्र में सेवानिवृत्त साथी गिरीश चन्द गुप्ता, धर्मपाल सिंह, राजीव यादव, किरन सिंह, सम्राट वर्मा, अवधेश पुंडीर उपस्थित रहे। संयोजक नवनीत पाठक, सह संयोजक तरुण शर्मा के साथ आनन्द प्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समस्त साथियों की टीम ने सहयोग प्रदान किया।

पंजीकरण समिति के अध्यक्ष चिराग गेरा एवं पेयजल समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव के साथ समस्त सदस्यों का अधिवेशन संयोजक नवनीत पाठक ने आभार व्यक्त किया। सभी उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के आशीर्वचन के उपरान्त मंच की अध्यक्षता कर रहे प्रान्तीय अध्यक्ष विवेक यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img