Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

ज्वार के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

  • पांच दिन पुराना लग रहा शव, पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी भेजा

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर हाइवे किनारे ज्वार के खेत में बनी नाली में युवक का सड़ा-गला शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। धीरखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पांची निवासी सचिन पुत्र सत्यपाल के खेत के पास दिनेश पुत्र नंदकिशोर त्यागी के ज्वार के खेत में बनी नाली में बुधवार एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी अशोक यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव गली सड़ी हालत में था। सिर पर लंबे बाल होने के साथ ग्रे कलर की जींस व शर्ट पेंट व पैरों में नाइस की चप्पल पहना था।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष होगी सूचना पर पहुंचीं फोरेंसिक टीम ने शव की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि देखने में शव पांच दिन पुराना लग रहा है। शव गला-सड़ा होने के कारण मौत के कारण का पता नहीं चल सका। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।

डेढ़ माह पूर्व दो युवकों की हत्या कर डाले गए थे शव

पांची स्थित जिस बाग के पास डेढ़ माह पूर्व राधा कृष्ण बन डांस करने वाले बिजौली निवासी मनोज पुत्र नरेश व नराहड़ा निवासी मोंटी पुत्र तिलक की गला दबाकर हत्या कर शव डाले गए। बुधवार को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में चर्चा रही की युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। बुधवार मिले अज्ञात युवक के शव के घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर डेढ़ माह पूर्व दो युवकों की हत्या कर डाले गए थे।

पुलिस फोर्स पर भारी पड़ रहा नकली पुलिस कर्मी

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने क्षेत्र की दो महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ितों ने कप्तान से मिलकर आरोपियों के खिलाफ शिकायतपत्र दिया है। जिसमें नकली पुलिसकर्मी के जरिए इलाके में दहशत फैलाकर गलत कार्य कराए जाने की बात कही गई है। मामला शौकीन गार्डन कॉलोनी का है, यहां रहने वाली समीना पत्नी इकबाल, शेरू, मो. आसिफ, फैसल, रेशमा, रबनिवाज, लालू, शाहबाज, जावेद, आकिल, अब्दुल समद, मुस्तफा आदि लोगों ने क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाओं फरीन पत्नी मुरसलीन व रुबीना पत्नी नजीर पर गंभीर आरोप लगाए।

लोगो का कहना है दोनों महिलाएं अपने घर में गलत कार्य कराती है। जब मोहल्ले के लोग इसका विरोध करते है तो यह गाली-गलौज पर उतारू हो जाती है। धमकी देती है कि जो भी उनके खिलाफ आवाज उठाएगा वह उसके ही खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा देंगी। बीती 17 जून को भी इन महिलाओं ने बिना किसी वजह मोहल्ले के लड़कों को पुलिस से पकड़वा दिया था जिनकी जमानत करानी पड़ी। इसके बाद इन महिलाओं के हौसले और बुलंद हो गए और अब यह दोनों स्थानीय लोगों के साथ सरेराह गाली-गलौज करती है।

आरोप है कि इन महिलाओं ने अपने यहां एक नकली पुलिसकर्मी को रख रखा है जिसका नाम इनाम बताया जा रहा है। यह सादी वर्दी में रहता है और इसी का रौब दिखाकर दोनों महिलाएं क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखती है। कई बार तो यह नकली पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों को पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी देता है। इस नकली पुलिसकर्मी की वीडियो भी बनाई गई है। दोनों महिलाओं के यहां पूरे दिन व रात में अराजक तत्वों का आनाजाना लगा रहता है जिस वजह से इलाके का माहौल खराब हो रहा है। पीड़ितो ने कप्तान से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img