Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

विवाहिता की फांसी लगाकार संदिग्ध हालात में मौत पर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना : गांव म्यान कस्बा में एक विवाहिता की फांसी लगाकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार को क्षेत्र के झिंझाना के गांव म्यान कस्बा में रोहित की पत्नी अन्नु (21) का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा, मौके पर पहुंचे मृतका अन्नु के मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर अन्नु की हत्या करने का आरोप लगाया है। हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका अन्नु के पिता सितार सिंह सफीपुर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर ने तहरीर देते हुए बताया कि आठ माह पूर्व अपनी बेटी अन्नु की शादी रोहित पुत्र ओमपाल निवासी म्यान कस्बा के साथ की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img