Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

गोमुख पैदल मार्ग पर पुल टूटा, 08 कंवडिय़ों को किया गया रेस्क्यू

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश : जनपद उत्तरकाशी के गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से कावड़िए फंस गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 08 को कांवड़िया सुरक्षित निकाला।

बृहस्पतिवार की रात्रि को जनपद उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है। सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फोन के माध्यम से एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट देहरादून को बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img