जनवाणी संवाददाता |
बागपत : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को नलकूप खंड (पश्चिम) के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 कार्मिकों में से 6 कार्मिक अनुपस्थित मिले ।
इसके बाद जिलाधिकारी ने खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खादी ग्राम उद्योग अधिकारीव सहायक अनुदेशक प्रमोद कुमार भी अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोका और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए।

