
हाल में ही 43 साल की श्वेता तिवारी के अफेयर की खबरें सामने आर्इं। उनका नाम ‘इमली’ फेम फहमान के साथ जोड़ा गया। 10 साल छोटे एक्टर संग नाम जुड़ने पर तलाकशुदा श्वेता ने तो रिएक्ट नहीं किया लेकिन अब फहमान ने जरूर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में ऐसे गॉसिप्स पर चुप्पी तोड़ी है। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में फहमान खान ने श्वेता तिवारी संग जुड़ रहे नाम पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि आखिर सच्चाई क्या है। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है। वह तो एक्ट्रेस को गुरु जी बुलाते हैं। शो के दौरान उनकी अच्छी दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से बातें भी शेयर करते थे। लेकिन इसका मतलब गलत निकालना ठीक नहीं है। ‘मेरे डैड की दुल्हन’ के टाइम पर श्वेता तिवारी और फहमान खान के डेटिंग की चर्चा थी। अब एक्टर ने सच बताया कि दोनों का बॉन्ड अच्छा है। ये सब अफवाहें तब सामने आई थी जब वह एक्ट्रेस की बिल्डिंग के नीचे स्पॉट हुए थे। ये बात कोविड के समय की है। मगर ऐसा कुछ नहीं है। वह सिर्फ को-स्टार हैं।


