Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

UP News: ​उत्तर प्रेदश विधानसभा का सत्र आज से शुरू,सीएम योगी ने सदन में चार नए मंत्रियों का कराया परिचय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा पहुंच गए हैं। दरअसल, विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान कई विधायकों ने सीएम योगी से मुलाकात की। इसके अलावा विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के चार नए मंत्रियों ओपी राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा का सदन में परिचय कराया।

वहीं, यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय का स्वागत किया, जिन्हें सदन में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है। इस दौरान माता प्रसाद पांडे कहते हैं, कि राज्य इस समय बहुत गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है, बाढ़, कानून व्यवस्था की समस्या और भ्रष्टाचार भी।

आगे स्पीकर सतीश महाना ने उनसे कहा कि “हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आप विपक्ष के नेता हैं, आपको नोटिस देने का अधिकार है, हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।

इन मुद्दों पर सपा का प्रर्दशन

विधानसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सदन में आकर विरोध प्रदर्शन किया।

सीएम योगी को दी बधाई

इससे पहले, उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img