Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

राहों के शूल भी गए भूल, आस्था का उमड़ा सैलाब

  • कांवड़ यात्रा पूरे शबाब पर, केसरिया रंग में रंगा हाइवे, शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: महादेव की भक्ति के रस में डूबे कांवड़िये लंबा और मुश्किलों भरा सफर पूरा कर आगे बढ़ रहे हैं। जहां देखों आस्था का सैलाब नजर आता है। पैर में छाले और सूजन, जख्मों पर बंधी पट्टी, चलने में दुश्वारियों के बावजूद हर-हर महादेव के जयघोष से आगे चलते ही जा रहे हैं। न तो उन्हें रास्तों की कठिनाइयों के शूलों की चिंता है न ही इस बात की फिक्र है कि कहां पर सेवा शिविर में विश्राम करना है। तमाम मुसीबतें उन्हें उनके संकल्प से डिगा नहीं पा रही है। मोदीपुरम से लेकर परतापुर तक हाइवे पर कांवड़ियों का मेला नजर आता है।

ऐसा लगता है कि भगवान आशुतोष ने कोई बस्ती बसा दी हो। जहां किसी अन्य को जगह नहीं। रुड़की रोड से आगे बेगमपुल और यहां से आगे दिल्ली रोड की ओर बढ़ते कांवड़ियों के सैलाब को देखकर नहीं लगता कि उन्हें रास्ते की कठिनाइयों से कोई वास्ता है। कांवड़ियों का ऐसा सैलाब नजर आता है कि मानों सब कुछ महादेव की भक्ति में रंग गया है। एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा शबाब पर पहुंच गयी है। हाइवे केसरिया रंग में रंग गया है। बोल बम-बम का उद्घोष लेकर शिवभक्त अपनी डगर की ओर बढ़ रहे हैं। अभी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के शिवभक्तों की भारी भीड़ है। अगले 48 घंटे बाद स्थानीय शिवभक्तों की तादाद बढ़नी शुरू हो जाएगी

और हाइवे बाइक, कांवड़ और डाक कांवड़ के हवाले हो जाएगा। मंगलवार को शिवभक्तों की हाइवे पर भारी भीड़ रहने के कारण दिन भर जाम के हालात बने रहे। अब हाइवे पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ बढ़ती देख हाइवे को पुलिस ने वनवे कर दिया है। बड़े वाहनों का प्रवेश बंद है। अभी छोटे वाहन हाइवे पर एक साइड चल रहे हैं। आने वाले 48 घंटों में इन वाहनों का भी आवागमन हाइवे पर बंद हो जाएगा। इस बार सुंदर और मनमोहक झकियां यात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिसके चलते हाइवे पर रात में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद काबू करना पड़ रहा है।

मन्नत पूरी होने पर ला रहे कांवड़

भगवान भोलेनाथ बड़े कृपालु है, हर किसी की मनोकामना पूरी करते हैं। बस मन में श्रद्धा और आस्था का पवित्र संगम होना चाहिए। महिला शिवभक्त सीमा का कहना है कि मनोकामना पूरी होने के बाद पहली बार खड़ी कांवड़ ला रहे हैं। शिवभक्त मनोज ने बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए भगवान आशुतोष से मन्नत मांगी थी, एक प्राइवेट कंपनी में उन्हें अच्छी नौकरी मिली। राम सिंह कहते है कि उम्र निकली जा रही थी, लेकिन शादी नहीं हो रही थी। काफी रिश्ते आए थे। परंतु, हर बार कोई न कोई अड़चन आ जाती थी।

भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर सोमवार के व्रत रखने शुरू किए। बताया कि पांच व्रत ही पूरे कर सका था कि एक अच्छा रिश्ता आया और उसकी शादी हो गई। वहीं, बंटी संतान प्राप्ति को लेकर कांवड़ ला रहे हैं। किशन ने बताया कि उसकी मां सपना की पिछले सात माह से तबीयत खराब थी, लगातार अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसने भोलेनाथ से मां के ठीक होने की मन्नत मांगी।

राइट सलावा माइनर पटरी पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

सरूरपुर: राइट सलावा माइनर पटरी पर मंगलवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ बढ़ गई। धनवाली, सरूरपुर, करनावल व लाहौरगढ़ आदि गांव में लगाए गए कांवड़ शिविरों में भोलों की स्थानीय लोगों ने और महिलाओं व बच्चों ने सेवा की। तपती दोपहरी और भीषण गर्मी के बावजूद हरिद्वार आदि स्थानों से गंगाजल लेकर लगातार भोले शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। बोल बम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ रहे भोलों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए।

गंगनहर पटरी पर कम हुई कांवड़ियों की संख्या

सरधना: चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या में कम होने लगी है। मंगलवार को गंगनहर पटरी से और दिन के मुकाबले कम संख्या में कांवड़िये गुजरे। उसमें भी दिल्ली और उसके आसपास के कांवड़िये नजर आए। शिवरात्रि पर जलाभिषेक का समय बहुत कम रह गया है। ऐसे में दूरदराज जाने वाले कांवड़ियों ने अपनी चाल तेज कर दी है। समय के साथ गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या कम हो गई है। गंगनहर पटरी से दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि इलाकों के कांवड़िये गुजर रहे हैं।

वहीं, गंगनहर पटरी पर डाक कांवड़िया भी गुजरने शुरू हो गए हैं। पैदल कांवड़ियों के मुकाबले डाक कांवड़ लाने वाले शिवभक्त अधिक नजर आए। वहीं, पुरामहादेव जाने वालों कांवड़ियों की संख्या रजवाहा पटरी पर बढ़ने लगी है। सेवादार कांवड़ियों की संवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, अधिकारी भी लगातार गंगनहर व रजवाहा पटरी का दौरा करते हुए व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। गंगनहर व रजवाहा पटरी दिनभर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती नजर आए। जिससे सारा माहौल भक्तिमय हो गया। रात को डीएम दीपक मीणा ने कांवड़ पटरी का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img