- जा पहुंची अचानक कस्टमर केयर सेंटर, रजिस्टर चेक किए, ली जानकारी
- हेल्पलाइन नंबर-1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की गहनता से की समीक्षा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने देर रात ताबड़तोड़ छापे मारे। वह कस्टमर केयर सेंटर भी पहुंची। वहां रजिस्टर चेक किए। उन्होंने विद्युत हेल्प लाइन नंबर-1912 पर उपभोक्ताओं की दर्ज शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तायुक्त संतोषजनक निस्तारण हो रहा है या नहीं इसकी जांच की। ईशा दुहन मंगलपांडेयनगर स्थित उपभोक्ता सेवा केन्द्र पहुंचीं। इस दौरान निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (तकनीकी) एनके मिश्र, अधीक्षण अभियन्ता राहुल नन्दा भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने डिस्कॉम के सभी 14 जनपदों के विद्युत उपभोक्ताओं के 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जनपद वार समीक्षा की।
समीक्षा में पाया कि उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति, बिल, मीटर, विद्युत चोरी एवं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त हो रहीं हैं। जिन जनपदों की शिकायतें सबसे ज्यादा है उन पर प्रबंध निदेशक ने नाराजगी जतायी। मौके पर प्रबंध निदेशक ने कॉल टेस्टिंग की। उन्होंने स्वयं 1912 पर कॉल की शिकायत दर्ज होने से लेकर अवर अभियंता तक पहुंचने व रेस्पांस टाइम चेक किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करें। कन्ज्यूमर फीडबैक नहीं लिया जा रहा था, जिस पर प्रबंध निदेशक द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा शिकायतों के निस्तारण मे ग्राहक संतुष्टि आवश्यक है।
शिकायत कर्ता के संतुष्ट होने के उपरांत ही शिकायत क्लोज की जाए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि ग्रीष्मकाल में उपभोक्ता सेवा केन्द्र पर फोन काल्स का फ्लो अधिक होता हैं इसलिए उपभोक्ता सेवा केन्द्र को और अधिक सुदृद्ध और अत्याधुनिक प्रोद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित करना आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान जेई अभिषेक कुमार, एई अरिश अली, प्रोजेक्ट मैनेजर अदी अजीम, शिफ्ट मैनेजर सौरव तेवतिया एवं रिजवान खान, सुपरवाइजर पिंटू कुमार, सचिन सागर, सिराज आलम, दिवाकर शर्मा उपस्थित रहे।

