Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

चौसाना में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बालक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कस्बा चौसाना में थानाभवन मार्ग पर एक तेज रफ्तार टैक्टर-ट्राली ने पांच वर्षीय बालक को कुचल दिया जिससे बालक की मौके पर मौत हो गई। टैक्टर-ट्राली में लेंटर डालने का सामान लदा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने टैक्टर-ट्राली व चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चौसाना के थानाभवन मार्ग पर एक पांच वर्षीय बालक खेल रहा था। उसी दौरान चौसाना से टैक्टर-ट्राली तेजगति से आ रही थी जिसमें लेंटर डालने का लोहे का सामान लदा था। टैक्टर-ट्राली ने तेजगति से अल्तमश बालक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद लोगो की भीड मौके पर एकत्र हो गई और चालक को पकड लिया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने टैक्टर-ट्राली व अन्य सामान को भी मौके से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम भेज दिया देरशाम तक मामले में कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नही हो सकी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img