Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Recipe: सत्तू की इन स्वादिष्ट मिठाइयों से मनाएं इस तीज का व्रत, यहां जाने रेसिपी…

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं।हिन्दू पंचाग के अनुसार साल 2024 में कजरी तीज 22 अगस्त को मनाई जाएगी। कजरी तीज को सातुड़ी और कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। कजरी तीज सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं दोनों के ही लिए खास है। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं, तो वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर प्राप्ति के लिए। यह व्रत शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद सत्तू से बनी मिठाइयां खाकर खोला जाता हैं। सत्तू से कई तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें लड्डू और बर्फी खासतौर से बनाए जाते हैं। तो आइए जानते है इस खास दिन के लिए ये मिठाई कैसे बनाएं।

सत्तू के लड्डू की रेसिपी

सामग्री

  • 1 कप भूना हुआ चना दाल का सत्तू
  • 1/2 कप पिसी चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • सत्तू के लड्डू बनाने की विधि
  • सबसे पहले कड़ाही में चने की दाल को धीमी आंच पर भून लें।
  • जब यह हल्का सुनहरा हो जाए, इससे खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • हल्का ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीसकर इसका बारीक पाउडर बना लें।
  • अब इस सत्तू पाउडर में पिसी चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • एक पैन में घी गर्म करें।
  • इसमें सत्तू और चीनी के मिश्रण को डालकर एक से दो मिनट भून लें।
  • फिर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें।
  • एक थाली या बर्तन में इस मिश्रण को निकाल लें।
  • हाथों में घी लगाकर इससे छोटे या बड़े जैसे आपको पसंद हों लड्डू बना लें
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img