Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

नेहा वर्मा की विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि

  • पति, सास, ससुर और ननद पर दर्ज है दहेज हत्या का मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर थाना के सी ब्लॉक निवासी नेहा वर्मा की विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। याद रहे कि परिजनों के आग्रह पर इस केस को गंगानगर से हटाकर थाना लालकुर्ती ट्रांसफर किया गया है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती संतोष कुमार ने विसरा रिपोर्ट में जहर आने की बात की पुष्टि की है। शास्त्रीनगर निवासी नेहा उर्फ सोनी की शादी इसी साल फरवरी माह में गंगानगर सी ब्लॉक निवासी अंकुश वर्मा से हुई थी। शादी में अच्छा खासा दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि ससुराल वाले 10 लाख व एक्सयूवी की मांग कर रहे थे।

इसके लिए आए दिन नेहा को प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। इसकी शिकायत नेहा ने परिजनों से भी अनेक बार की। वो हर बार नेहा को ही समझा-बुझाकर चले जाते थे, लेकिन आरोप है कि 10 लाख व एक्सयूवी के लिए ससुराल वालों के नेहा पर जुल्म बढ़ते चले गए। मौत से दो दिन पहले नेहा ने मां सुमन वर्मा को कॉल कर कहा था कि उसके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। गत 27 अप्रैल को अज्ञात की कॉल शास्त्रीनगर निवासी सुमन वर्मा के पास आयी। उसने बताया गया कि उनकी बेटी की लाश ससुराल में पड़ी है, आकर ले जाएं।

बेटी की मौत की खबर पर करीबियों को लेकर सुमन वर्मा रोती बिलखती गंगानगर सी ब्लॉक नेहा की ससुराल पहुंची थी। घर में नेहा की लाश पड़ी थी। तमाम ससुराल वाले वहां से गायब थ। मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में गंगानगर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे थे। मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या के बजाए आत्महत्या के मुकदमे का दवाब बनाया जा रहा था। बाद में परिजनों ने एक बड़े पुलिस अधिकारी से मुलाकात की।

तब कहीं जाकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और केस की जांच थाना लालकुर्ती ट्रांसफर कर दी गयी। पोस्टमार्ट के बाद विसरा सुरक्षित रख दिया गया। आज विसरा रिपोर्ट आयी है। जिसमें जहर की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती संतोष कुमार ने विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि की बात कही। उन्होंने कहा कि यह जांच का हिस्सा है। नेहा की दहेज हत्या में पति अंकुश, ससुर सुरेश चंद, सास इंदू वर्मा व ननद जेल में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img