Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आरटीओ के भ्रष्टाचार पर भाजपाई सीएम से करेंगे बात

  • पब्लिक से खूली लूट पर जमकर निकाली भड़ास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आरटीओ कार्यालय में पब्लिक से खुली लूट की छूट पर भाजपाइयों में उबाल है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनवाणी की महिम के समर्थन में तमाम बडेÞ भाजपाई खुलकर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब सीधे मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहाकि मामला वाकई गंभीर है। वह खुद इसको दिखवाएंगे। इस पर चुप नहीं रहा जा सकता। भाजपा के कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि आम जन से यदि कोई काम के बदल में पैसे की मांग करता है या फिर चेकिंग अभियानों के नाम पर उगाही की जाती है तो सीएम को मामले की जानकारी दी जाएगी।

शहर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा ने कहा कि जनवाणी की मुहिम का वह समर्थन करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आरटीओ के भ्रष्टाचार को लेकर जनवाणी के खुलासे सामने आने के बाद उन्होंने आज प्रदेश के परिवहन मंत्री से भी संपर्क किया है। उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी गयी है। कमल दत्त शर्मा ने बताया कि वह लखनऊ जा रहे हैं। यहां आरटीओ कार्यालय के हालातों पर सीएम योगी से भी चर्चा करेंगे। दर्जा प्राप्त मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील भराला ने कहा कि आरटीओ में जो कुछ हो रहा है

उससे सरकारी की बदनामी हो रही है। सरकार की बदनामी करने वाले अफसरों से सख्ती से निपटा जाएगा। मामला वाकई गंभीर है। सीएम योगी के संज्ञान में पूरे मामला लाया जाएगा। भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर ने कहा कि वह अभी उड़ीसा में हैं जनवाणी की मुहिम की जानकारी उन्हें भी है। मामला वाकई गंभीर है। मेरठ लौटते ही सबसे पहले इसकी पड़ताल कराएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img