Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: देवरा पार्ट 1 के प्री-रिलीज इवेंट को रद्द करने के लिए निर्माताओं ने मांगी माफी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जूनियर एनटीआर साल की मच अवेटेड फिल्म देवरा पार्ट 1 लेकर आ रहे हैं, वो भी अकेले। साल 2018 में अभिनेता की आखिरी सोलो फिल्म अरविंद समेथा रिलीज हुई थी उसके बाद से उन्हें सोलो हीरो के रूप में नहीं देखा गया। फिल्म देवरा को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। यही वजह है कि इन दिनों फिल्म का जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में निर्माताओं ने बीते कल हैदराबाद में एक प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कार्यक्रम को अचानक रद्द करने को लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “इस दिन का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि हमने इस फिल्म पर वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। हम इसका जश्न बड़े पैमाने पर मनाना चाहते थे, खासकर इसलिए, क्योंकि यह हमारे प्रिय मैन ऑफ मासेस एनटीआर की छह साल बाद पहली एकल रिलीज है।”

नोट में आगे लिखा है, “रिलीज से पहले का कार्यक्रम गणेश निमर्जनम के बहुत करीब निर्धारित किया गया था और इस तरह के बड़े पैमाने के आयोजनों के लिए आमतौर पर कम से कम एक सप्ताह की तैयारी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा भारी बारिश ने पिछले कुछ दिनों में कई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। आज भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन अगर हमने इसकी योजना बनाई होती, तो भी बाहरी कार्यक्रम के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं होतीं। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद प्रशंसकों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेट टूट गए। सभी की सुरक्षा के लिए हमें कार्यक्रम को रद्द करने का कठोर निर्णय लेना पड़ा।”

फिल्म निर्माताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रशंसकों को निराश करने के लिए माफी मांगी और कहा, “हम समझते हैं कि आप में से कई लोग अपने हीरो को देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी सुरक्षित हैं और सुरक्षित घर लौट गए हैं। हम असुविधा के लिए दिल की गहराई से क्षमा चाहते हैं और ऐसी स्थिति के लिए वास्तव में खेद व्यक्त करते हैं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद। टीम देवरा।”

बता दें कि क्षमता से अधिक भीड़ हो जाने की वजह से जूनियर एनटीआर को उनकी सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल छोड़ने की सलाह दी गई थी। कोरातल्ला शिवा के निर्देशन में बनी ‘देवरा: पार्ट 1’ में सैफ अली खान एक नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img