जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार की ओर से कहा गया है कि पुणे एयरपोर्ट का नाम अब जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा जाएगा। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पुणे निवासियों ने मांग की थी कि उनके हवाई अड्डे का नाम संत तुकाराम के नाम पर रखा जाए। राज्य कैबिनेट में यह प्रस्ताव पारित हो गया है। यह बहुत खुशी की बात है।
अब केंद्रीय कैबिनेट में इसके पारित होने के बाद पुणेवासियों की मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बहुत सारे विकास कार्य चल रहे हैं। कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास 26 सितंबर को पुणे में पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। इसमें नए पुणे में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का उद्घाटन होने जा रहा है।

