Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

फायरिंग कर युवक अगवा, पुलिस उलझी रही सीमा विवाद में

  • हापुड़ रोड आशियाना कालोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को उठा ले गए बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नर्सिंगहोम से ड्यूटी कर लौट रहे एक युवक को पुराना कमेला हापुड़ रोड से आशियाना कालोनी की ओर जा रहे रास्ते पर घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाश अगवा कर ले गए। फायरिंग की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची लिसाड़ीगेट व लोहिया नगर पुलिस पुलिस बजाए बदमाशों की सुरागकशी कर युवक को छुड़ाने के काफी देर तक सीमा विवाद में ही उलझी रही। फैज पुत्र शाहआलम उर्फ जुग्नू निवासी लखीपुरा का किसी अफनान नाम के युवक से कोई विवाद हो गया था।

बताया जाता है कि यह विवाद काफी बढ़ गया था। इस विवाद में सोमवार को समझौता होना था। फैज एक नर्सिंगहोम में काम करता है। लोगों ने बताया कि यह पुराने कमेले से होता हुआ वाया आशियाना कालोनी अपने घर लखीपुरा की ओर जा रहा था। उसी दौरान करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों पर सवार होकर आए हमलावारों ने उसको घेर लिया। जबरन बाइक पर साथ ले जाने लगे। इस पर फैज ने आसपास से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी। लोग ने बाइक सवारों का विरोध किया। उनसे भिड़ गए।

आरोप है कि उसी दौरान बाइक सवारों ने पिस्टल व तमंचे निकालकर वहां गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक फायरिंग होने पर लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। हमलावरों ने जबरन फैज को बाइक पर खींच लिए और फायरिंग कर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर थाना लोहिया नगर व लिसाड़ीगेट पुलिस वहां पहुंच गयी। मौके पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस बजाए बदमाशों का पीछा कर युवक को छुड़ाने के सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में युवक के परिजन थाना लोहिया नगर पहुंचे और तहरीर दी।

सोने की तलाश में दिल्ली, मुरादनगर से सराफा कारोबारी उठाए

मेरठ: देहलीगेट थाना के शहर सराफा बाजार से करोड़ों कीमत के सोने के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी उत्तम से पूछताछ के बाद पुलिस दिल्ली कुंडली इलाके तथा मुरादनगर से एक-एक सराफा कारोबारी के पूछताछ के लिए उठाकर लायी है। बताया जाता है कि दिल्ली के कुंडली इलाके से जिस कारोबारी को उठाकर लाए हैं वह वहां सोने की टेस्टिंग का काम करता है। हालांकि इनको लेकर अभी पुलिस अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि पूछताछ की जा रही है। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। केवल पूछताछ भर की जा रही है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि सोना लेकर गायब हुए कारोबारी ने बताया कि उसने शहर सराफा मार्केट के 10 कारोबारियों को वह सोना दिया है।

इसके अलावा उसने जिन अन्य दूसरे शहरों के कारोबारियों को सोना दिया है उनकी भी जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, दूसरी ओर शहर सराफा बाजार के जिन कारोबारियों को सोना देने की आरोपी बता रहा है। उनका कहना है कि उल्टा उनका ही सोना आरोपी पर निकल रहा है। उन्होंने पुलिस से कहा है कि उनके सोने की बरामदगी करायी जाए। यह मामला अब पुलिस के लिए भी गले की फांस बनता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन करोड़ों रुपये कीमत का सोना बरामद कराना पुलिस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।

लोकप्रिय अस्पताल के स्टाफ का हंगामा

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के लोकप्रिय अस्पताल के बाहर रविवार देर रात स्टाफ ने हंगामा कर दिया। अस्पताल की पुरुष स्टाफ सहित वार्ड ब्वॉय भी सड़क पर उतरे। अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। अस्पताल के सीनियर स्टाफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला स्टाफ ने सड़क पर नारे लगाते हुए लोकप्रिय अस्पताल के बारे में बहुत कुछ कहा। इस अस्पताल में बहन बेटी सेफ नहीं है, लड़कियों पर अत्याचार हो रहा है।

लड़कियों पर अत्याचार बंद करो, स्टाफ को दबाया जाता है ऐसे नारेबाजी कर दी। जहां एक फीमेल स्टाफ ने अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने युवती से छेड़छाड़ की है। अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड ने भी छेड़छाड़ की थी, लड़कियों की गलत वीडियो बनाई। दो महीने से हम सीनियर्स को तमाम शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही। महिला स्टाफ ने कहा कि अस्पताल की लिफ्ट में छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार हुआ। जिसकी रिकार्डिंग भी है। अस्पताल के गार्ड ने महिला नर स्टाफ के सोते हुए चेजिंग रूम में वीडियो भी बना डाली।

गांधी आश्रम में हंगामा, डायरेक्टर को थमाई चूड़ियां

मेरठ: अरसे से आंदोलन की राह पर गांधी आश्रम के कर्मचारियों का सोमवार को सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे कर्मचारी डायरेक्टर हरि नारायण के कक्ष में दाखिल हो गए। वहां जमकर नारेबाजी की गयी। उन्होंने डायरेक्टर की चेयर पर नारों से लिखी एक तख्ती रख दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी आश्रम की संपत्ति को निजी कार्यों में प्रयुक्त किया जा रहा है। जो अनुचित है।

इसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामा कर रहे गांधी आश्रम के कर्मचारियों और डायरेक्टर में जमकर बहस हुई। इस दौरान कई बार माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। कर्मचारियों ने गांधी आश्रम मैनेजमेंट पर कई गंभाीर आरोप भी लगाए। जब वहां किसी भी प्रकार हंगामा शांत नहीं हुआ तो वहां से वह निकल गए। उनके पीछे भी जबरदस्त नारेबाजी की गयी। महिला प्रदर्शनकारियों ने उन्हें चूड़ियां पहनाने का प्रयास किया।

डा. देशराज सिंह की जमानत खारिज

मेरठ: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत पर प्रोत्साहन धनराशि में कमीशन लेने के आरोप में 18 जुलाई को छुटमलपुर के रहने वाले ग्राम कामेशपुर जिला सहारनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पद पर तैनात कुलदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ में शिकायत की कि उन्हें प्रोत्साहन राशि को प्राप्त किए जाने के लिए ब्लॉक अधीक्षक चिकित्सा अधिकारी डा. देशराज सिंह को 10% कमीशन के रूप में मांगे जाने पर देना पड़ता है शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने डा. देशराज सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। न्यायालय विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रमोद गंगवार ने आरोपी की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img