नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कईं बार ऐसा होता है जो हमने सोचा हो और वह पूरा हो जाए..ऐसा ही कुछ हुआ है गुजरात की रहने वाली 19 वर्षीय रिया सिंघा के साथ। जीं, हां महज 19 साल की इस लड़की ने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया है। रिया सिंघा ने बीते 22 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल कर लिया है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उनके सिर पर विजेता का ताज पहनाया है।

उर्वशी रौतेला ने भी हासिल किया था ये खिताब
दरअसल, साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रिया के सिर पर विजेता का ताज सजाया है।
खिताब को जितने के बाद क्या बोलीं रिया?
वहीं, इस खिताब को जितने के बाद रिया ने कहा कि वह खुद को इस खिताब का असल हकदार मानती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। साथ ही, उन्होंने कहा कि पिछली विजेताओं ने उन्हें इस खिताब को जीतने के लिए काफी ज्यादा प्रेरित किया।

कौन हैं रिया सिंघा, चलिए जानते हैं..
बता दें कि, रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं। जिन्होंने महज 19 वर्षीय की आयु में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जिता है। उन्होंने 51 उम्मीदवारों को हराकर यह खिताब जीता है। अब वह अगली मिस इंडिया यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं, उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता, ब्रिजेश सिंहा, एक उद्यमी हैं और अपना ऑनलाइन स्टोरफ्रंट ईस्टोर फैक्ट्री चलाते हैं। उनकी माँ, रीता सिंहा ने उनके पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिया मॉडल जीएलएस यूनिवर्सिटी गुजरात की एंबेस्डर और उसकी छात्रा भी हैं। वह हमेशा से ही अभिनय और मॉडलिंग करना चाहती थीं। यही उनकी भविष्य की आकांक्षाओं का आधार बन गया। वहीं, अब रिया मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इंस्टा पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं रिया
इसके अलावा रिया इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। 40 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं, जिन्हें लोगों ने बड़ी संख्या में पसंद भी किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर लिखे बायो में वह खुद को अभिनेत्री बताती हैं।

साल 2020 में 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा दिवा मिस टीन गुजरात का खिताब अपने नाम कर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। स्पेन में आयोजित हुए मिस टीन यूनिवर्स 2023 में उन्हें छठा स्थान प्राप्त हुआ था।
वैश्विक मंच की तैयारी में जुट गईं हैं मिस यूनिवर्स इंडिया
रिया अब मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जो इस साल के अंत में आयोजित की जाएगी। वह इस वैश्विक मंच के लिए तैयारी कर रही हैं, जिसका लक्ष्य भारत की विरासत को गर्व और गरिमा के साथ आगे बढ़ाना है।

