Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

व्यापारियों का नगर निगम पर धरना-प्रदर्शन

  • व्यापारी नेताओं को बैकफुट पर आना पड़ गया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर की समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के नाम पर प्रदर्शन करने नगर निगम पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के नेताओं की नगरायुक्त से पहले मुलाकात कोई खास नहीं रही, बल्कि व्यापारी नेताओं को बैकफुट पर आना पड़ गया। दरअसल, हुआ यूं कि व्यापारियों ने शर्त रख दी कि नगरायुक्त को उनके बीच आना होगा। इसको लेकर हंगामा चलता रहा। जब नगरायुक्त के आॅफिस से बाहर आने के आसार नजर नहीं आए तो थक हारकर व्यापारियों को उनके कक्ष में भीतर जाकर ज्ञापन देना पड़ा।

इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल, नीरज मित्तल, संजय जैन आदि मौजूद रहे। आरोप है कि संयुक्त व्यापार का व्यापारी भारी भरकम टैक्स देता है, लेकिन इसके बाद भी व्यापारियों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं। टूटी सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट, जलभराव, टैक्स में मनमानी, सिल्ट से अटे नाले, निर्माणाधीन सड़कें ऐसी बहुत-सी समस्याएं हैं। जिनका समाधान नहीं हुआ है।

महापौर और नगरायुक्त से फरियाद कर हारे बेगमपुल के व्यापारी

मेरठ: नगर निगम अफसरों को व्यापारियों को लेकर गूंगा बहरा बन जाने का आरोप लगाते हुए बेगमपुल व्यापारियों का कहना है कि लगता है कि निगम अफसरों की तंद्रा तभी भंग होगी जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा। बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने आरोप लगाया कि बीते करीब 10 दिन से रोड के मैनहोल का ढक्कन गायब है। यह खुला होने की वजह से हर वक्त इसमें किसी के गिर कर मार जाने की आशंका बनी रहती है।

मैनहोल का ढक्कर लगाने वाले इस क्षेत्र के पार्षद, महापौर, नगरायुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को अनेक बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अधिकारियों को सुध लेने की फुर्सत नहीं है। ऐसा लगता है कि अधिकारियों ने ठान लिया है कि जब तक कोई हादसा नहीं हो जाएगा, तब तक इसको दुरुस्त नहीं कराया जाएगा। बेगमपुल शहर का सबसे प्रमुख बाजार है। यहां हर वक्त लोगों की आवाजाही रहती है।

अक्सर लोग यहां दो पहिया व चार पहिया वाहनों से आते जाते हैं। उनकी नजर खुले मैनहोल पर नहीं होती। इसके चलते हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। हालांकि लोग इसमें गिरकर हादसे का शिकार ना हो इसका ध्यान रखा जाता है, लेकिन मुसीबत यह भी है कि हर वक्त ध्यान भी नहीं रखा जा सकता।

महिला थाने में जूते से समधन को पीटा, हंगामा

मेरठ: महिला थाना में सोमवार को एक महिला समधन को देखकर लाल पीली हो गयी। उसने आब देखा ना ताब बस जूता निकला और समधन को पीटना शुरू कर दिया। वहां हंगामा हो गया। पुलिस वालों ने बामुश्किल दोनों को शांत कराया। बेटी के बुलाने पर थाने पहुंची मां ने समधन को देख उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। दोनों समधन के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर लात-घूसे चले और वहां मौजूद पुलिस और अन्य लोग तमाशबीन बने रहे। महिला पुलिस ने किसी तरह दोनों समधनों का बीच-बचाव कराया और हिरासत में लेकर थाने में ही बैठा लिया। करीब दो घंटे बाद उन्हें बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।

मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। महिला का पति गांव से बाहर काम करता है और वह घर पर अकेली रहती है। सोमवार को महिला थाने में पहुंची और देवर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसी बीच महिला की सास भी थाने पहुंच गई। सास को देख महिला ने फोन कर अपनी मां को भी वहां बुला लिया। महिला की मां थाने पहुंची और समधन को सामने देखते ही चप्पल निकालकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं में जमकर लात-घूसे चले। महिला पुलिस ने किसी तरह उनका बीच-बचाव कराया और हिरासत में लेकर थाने में ही बैठा लिया। दो घंटे तक थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने दोनों महिला को समझा कर छोड़ दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img