Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

अवैध तेल के गोदाम पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मिले ड्रम

  • पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, आपूर्ति विभाग ने अवैध तेल गोदाम की जांच शुरू की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तहत अंजुम पैलेस के पास अवैध तेल के गोदाम पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को गोपनीय तरीके से अवैध तेल गोदाम की जानकारी मिली थी। यहां से पुलिस को भारी मात्रा में ज्वंलनशील पदार्थ, तेल मिला है। बड़ी मात्रा में तेल से भरे कैन और ड्रम मिले हैं।

बता दें कि शहर में तेल चोरी एवं नकली और मिलावटी तेल का खेल सालों से चला आ रहा है। इस मामले में कई लोग पहले भी फंस चुके हैं। वहीं, यहां तेल चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें गोदाम के बाहर से कुछ लोग ड्रम, बाल्टियों में पेट्रोल, डीजल ले जाते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति तो पेंट की बाल्टी में पेट्रोल ले जाता नजर आ रहा है। जो बाद में इस पेट्रोल को पाइप की मदद से बोतल में भर रहा है। इन सभी के चलते ही पुलिस तक सूचना पहुंची और फिर कार्रवाई की गयी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंजुम पैलेस के पास एक गोदाम में अवैध तेल का भंडार है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी की। यहां बड़ी संख्या में डीजल और पेट्रोल मिला है। यह तेल ड्रम और केन में भरा हुआ था। तेल के ड्रम और कैन मिली हैं। जिनमें काफी तादात में तेलीय पदार्थ मिला है। डीएसओ को सूचना दे दी गयी है। उन्होंने अपनी टीम के जरिये जांच शुरू करा दी है। बड़े मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल, यात्रियों की चिंता बढ़ी

मेरठ: दूसरे जनपदों से यहां नौकरी या कारोबार करने वालों दशहरे पर अपने घर जाने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो गए हैं। जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों के हजारों लोग यहां नौकरी, मजदूरी या कारोबार करते हैं। ये लोग दशहरे का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। इनमें अधिकांश लोग ट्रेन का सफर पसंद करते हैं।

इस बार 12 अक्टूबर को दशहरा है। एक से 20 अक्टूबर तक मेरठ होकर गुजरने वालीं गोल्डन टेपल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, शालीमार एक्सप्रेस, कोच्चीवेली एक्सप्रेस, मदुरै एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो गया है।

इनमें वेटिंग डेढ़ सौ से दो सौ चल रही है। दशहरा के मौके पर उत्तर रेलवे ने कोई स्पेशल ट्रेनों को ट्रैक पर नहीं उतारा। इसको लेकर यात्रियों में मायूसी है। लोग ट्रेन का सफर करने को लेकर परेशान हैं। सिटी स्टेशन के अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि दशहरा के मौके पर हर वर्ष लगभग सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो जाते हैं। इस बार भी ट्रेनों के रिजर्वेशन की वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img