Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: बॉलीवुड के इन सितारो ने नवरात्रि के पर्व पर किया माता रानी को याद, सोशल मीडिया पर फैंस को दी बधाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदू धर्म में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। ऐसे में सभी अपने सोशल मीडिया पर नवरात्रि के इस बड़े त्योहार की बधाई देते हैंं। तो फिर बॉलीवुड के सितारे माता रानी को याद करना कैसे भूल सकते है। बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारो ने भी मां दुर्गा के इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैंं। आइए आपको बताते है इन सितारो के नाम…

ईशा देओल

ईशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नवरात्रि के पहले दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। उन्होंने मां दुर्गा के नौ रूपों की तस्वीर साझा की है।

अंकिता लोखंडे

अभिनेत्री अकिंता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को नवरात्रि की बधाई दी है। अंकिता ने मां दुर्गा के शेर सवार रूप की तस्वीर साझा की है। अंकिता जितनी फिल्मी हैं असल जिंदगी में भगवान को उतना ही मानती हैं। हाल ही में अंकिता ने धूमधाम से अपने घर पर गणेशोत्सव मनाया था।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को नवरात्रि की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है। इसमें लिखा है, आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं।

अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ मां दुर्गा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कैप्शन दिया है- नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः। नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम्॥ सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते।। शारदीय नवरात्रि की मंगल कामनाएं!

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...
spot_imgspot_img