- 25 हजार के इनाम के बाद अब आरोपियों के घर की कुर्की की तैयारी में पुलिस
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ रोड पर 14 अक्तूबर को अंजाम दिए गए एयरटेल इंजीनियर शैकी त्यागी हत्या कांड का मुख्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर के लिए दो बार अर्जी डाल चुका है। वहीं, दूसरी ओर 25 हजार के इनाम के ऐलान के बाद पुलिस अब आरोपियों के घर की कुर्की की तैयारी में लगी है। वहीं, दूसरी ओर हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए मेडिकल पुलिस ने कुछ एम्बुलेंस चालकों को भी उठाया है।
बताया गया है कि संजय मानपुर मेडिकल में भर्ती मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पतालोें में पहुंचाने का भी रैकिंग एम्बुलेंस संचालकों की मदद से चला रहा था। यह भी पता चला है कि एयरटेल इंजीनियर की हत्या के अलावा संजय मानपुर साल 2023 में मोहित झगड़ नाम के शख्स के साथ हुए झगडेÞ में भी वांछित है। उस मामले में इस पर फायरिंग करने का आरोप है। इससे पहले भी संजय मानपुर हरकतों को लेकर चर्चित रहा है।
साल 2019 में वह अपनी गर्ल फ्रेंड से दुष्कर्म व वाहन चोरी के मामले में जेल गया था। 2020 में वह जमानत पर बाहर आया। 2021 में अजंता कालोनी में मारपीट मामले में जेल गया था। इसके बाद 2022 में उसके खिलाफ अपहरण व फायरिंग का मामला दर्ज हुआ था। सूत्रों ने जानकारी दी है कि शैकी हत्या कांड में उसने दो बार कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है। कोर्ट ने नौचंदी पुलिस से उस मामले में रिपोर्ट भी तलब की थी।
दलितों को मंदिर में प्रवेश से रोका, थाने का घेराव, हंगामा
मवाना: दलित समाज के युवकों को मंदिर में पूजा करने से रोकने की घटना सामने आई हैं। शनिवार देर शाम नगर स्थित गुड़ मंडी दलित समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं को मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उसे मंदिर अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। घटना को लेकर पीड़ितो तो सहित भाजपा कार्यकर्ताओं शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो थाना पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पीड़ित कार्रवाई की मांग कर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए खबर लिखे जाने तक थाना परिसर में धरना जारी था।
दलित समाज के भाजपा कार्यकर्ता शनिवार देर शाम नगर गुड़ मंडी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के युवकों को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। घटना से नाराज दलित समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दें कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की।
जिससे नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। थाना पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता थाना पुलिस और दलित समाज के लोगों को मंदिर से प्रवेश करने पर रोकने वाले सपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई की मांग ले धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ता सौरभ शर्मा ने बताया कि गुड़ मंडी स्थित मंदिर में दलित समाज के लोगों को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रवेश से रोका भाजपा कार्यकर्ता अपने मामले की शिकायत पुलिस से की तो थाना पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

