Home Uttar Pradesh News Meerut किसान अधिकार यात्रा में उमड़ी किसानों की भीड़

किसान अधिकार यात्रा में उमड़ी किसानों की भीड़

0
किसान अधिकार यात्रा में उमड़ी किसानों की भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुआवजे को लेकर चल रही रार सड़क पर आ गई है। किसानो की भीड़ शास्त्री नगर में एकत्र हुई, जहां से एक जुलूस के रूप में किसान अधिकार यात्रा कमिश्नरी की तरफ बढ़ रही है।

किसानों की भीड़ काफी है। जगह-जगह फोर्स लगाई गई है, ताकि किसी तरह का बवाल नहीं हो। किसानों की अगुवाई कर रहे रोहित गुर्जर का कहना है कि यह किसान अधिकार यात्रा है।

किसान अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतरे हैं। किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है, जिस कारण से किसानों को सड़क पर आना पड़ा।

किसान अधिकार यात्रा कमिश्नरी पर प्रदर्शन करेगी, जिसके बाद वहां लोगों का संबोधन किया जाएगा। इसके बाद ही कमिश्नर या सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बढ़ा हुआ मुआवजा देने की मांग की जाएगी।