Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Gitanjali Mishra: ‘हप्पू की उलटन पलटन’ का जारी हुआ प्रोमो वीडियो, नई रज्जो की हुई एंट्री, शो में नए अंदाज में नजर आई गीतांजलि मिश्रा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी सीरियल को हर घर में लोग पसंद भी करते है। साथ ही लोकप्रिय शो में कुछ ऐसी भूमिकाएं भी होती हैं, जिन्हें दर्शक कलाकारों के नाम से कम और किरदारों की पहचान से ज्यादा जानते हैं। ऐसा ही एक किरदार शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में राजेश का है। अब हाल ही में राजेश का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा के किरदार ‘रज्जो’ में कुछ बदलाव किए गए हैं। निर्माताओं ने रज्जो को बदल दिया है। इसका मतलब है कि इस शो में गीतांजलि मिश्रा के दो किरदार दिखाई देने वाले हैं।

घर में होती है नई रज्जो की एंट्री

अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा ने इस शो के प्रोमो वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में रज्जो भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं, ‘हे भगवान कुछ ऐसा कर दो कि घरवालों को मेरी अहमियत पता चल जाए’। इसके बाद वे किडनेप हो जाती हैं और घर में होती है नई रज्जो की एंट्री। गीतांजलि मिश्रा के किरदार और लुक में भी कुछ अंतर किए गए हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की तस्वीरें

टीवी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक उन्हें बहुत पसंद करते हैं। शो के नए लुक को भी उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में गीतांजलि मिश्रा ने पोस्ट किया है। गीतांजलि मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने नए किरदार की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने लिखा है, नकल करने को अक्ल चाहिए या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन शक्ल जरूर मिलनी चाहिए।

ऐसा होगा नया किरदार

रज्जो के बदलने के बाद पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है। इसमें देखा जा सकता है कि नई रज्जो के कारण दरोगा हप्पू सिंह का चैन छिन गया है। नई रज्जो कैसे घर में आते ही उठा पटक मचा देती है। वो कमरे से हप्पू सिंह को निकाल देती है। रज्जो अपनी सास को घटिया खाना खिला रही है। बच्चों को भी अपनी मां के नए तेवर देख कर कुछ परेशानी सी हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img