Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सुभारती में फिर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

  • गर्ल फ्रेंड से झगड़ा होने पर फांसी पर झूला पॉलीटेक्निक का छात्र
  • बिहार के गया का था मौत को गला लगाने वाला छात्र
  • रूम खुलवाकर देखा तो पंखे से झूल रहा था शव

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: जानी थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में छात्रों के जान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सुभारती के एक और छात्र ने मौत को गले लगा लिया। मृतक बिहार के गया का प्रिंस था, जो सुभारती यूनिवर्सिटी में पॉलीटेक्निक का प्रथम साल का छात्र था। बताया जाता है कि उसका किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच कुछ नाराजगी चल रही थी। शुक्रवार को यह नाराजगी उनके बीच झगड़े में बदल गयी। प्रेमिका से हुए झगडेÞ के बाद वह बहुत परेशान नजर आ रहा था। किसी से कुछ बातचीत भी नहीं कर रहा था। उसने खुद के रूम में कैद कर लिया। पता चला है कि शुक्रवार देर रात भी प्रिंस व उसकी प्रेमिका के बीच मोबाइल पर झगड़ा भी हुआ।

बिहार के गया से पिता सुरेंद्र सिंह ने शनिवार सुबह बेटे से बात करने के लिए उसे कॉल किया, लेकिन जब कई बार कॉल किए जाने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई तो उन्होंने सोचा कि शायद हॉस्टल के रूम में प्रिंस सो रहा होगा। उन्होंने दोपहर को कॉल किया, लेकिन दोपहर में भी कॉल रिसीव नहीं हुआ तो अनिष्ट की आशंका से डरे सुरेंद्र सिंह ने बेटे की खैरियत जानने के लिए वार्डन को कॉल किया। पिता ने जो कुछ बताया, उसके बाद वार्डन व अन्य स्टाफ तेजी से हॉस्टल में पहुंचे, जहां प्रिंस रहता था, वहां दौडेÞ, दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन दरवाजा खुलते ही सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गयी। हॉस्टल के रूम में लगे पंखे से प्रिंस का शव झूल रहा था।

परिवार में मचा कोहराम

बेटे की मौत की खबर से गया में परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। बकौल जानी पुलिस, गया से परिवार के सदस्य मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, पुलिस ने प्रिंस का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मोबाइल में छिपा मौत का राज

प्रिंस की मौत का राज उसके मोबाइल में छिपा है। मोबाइल से ही यह पता चलेगा कि उसका किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग था। इतना जरूर पता चला है कि जिस युवती से प्रेम-प्रसंग की बात सामने आयी है, वह भी बिहार की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस ने प्रिंस का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मवाना (जनवाणी): थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर गढ़ी निवासी मोनिंदर पुत्र महेंद्र सिंह व विपिन पुत्र रतन सिंह देवप्रिया पेपर मिल में नौकरी करते थे। शनिवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मिल से घर लौट रहे रहे थे। इस दौरान जब बाइक सवार गांव कूड़ी कमालपुर और मीवा गांव के बीच पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। रेफर के दौरान मोनिंदर की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि विपिन का मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img