Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता को सीएम ने दी बधाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस साल राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का सम्मान प्राप्त करने वाले मेरठी खिलाड़ी विनायक बहादुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश भेजा है। बैडमिंटन खिलाड़ी विनायक ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पदक झटके हैं। जिसमें उन्होंने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित दिव्यांगों की चौथे नेशनल जूनियर और सब जूनियर खेलों में पदक झटके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि विनायक बहादुर ने बैडमिंटन में महारथ हासिल की है। जन्म से मूकबधिर होने के बाद भी दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल के प्रति जुनून का वह उदाहरण हैं। प्रदेश को उनपर गर्व है। विनायक को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इस मौके क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने विनायक को बुके साहिब सीएम का संदेश दिया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी, सुभाष शर्मा आदि रहे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: संभावित 26 में मेरठ के सात खिलाड़ी

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी में संभावित 26 में मेरठ के कई खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कप्तान प्रियम गर्ग के अलावा भी अन्य मेरठी खिलाड़ियों का जलवा फटाफट क्रिकेट के टूर्नामेंट में देखने को मिलेगा। दरअसल, 10 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाना है। जिसमें यह खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सैयद मुश्तकाल अली ट्रॉफी में मेरठ के प्रियम गर्ग को कप्तानी मिलने की घोषणा पहली ही की जा चुकी है। वहीं, अब यूपी के संभावित 26 खिलाड़ियों की भी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कप्तान गर्ग समेत मेरठ के कुल सात खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसके अलावा गाजियाबाद के सुरेश रैना भी टीम में शामिल हैं।

संभावित खिलाड़ियों मेें मेरठ के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी, योगेंद्र डोएला, शिवम मावी, स्पिनर सौरभ कुमार, बल्लेबाज हरीप सिंह, समीर चौधरी के नाम शामिल हैं। खिलाड़ियों का टूर्नामेंट से पहले कैंप लगाया जाना है। वहीं, मेरठ के कई खिलाड़ी टूर्नामेंट में उतरने वाले टीम में पक्की दावेदारी भी रखते हैं।

बताते चलें कि हाल ही में नवंबर में भामाशाह पार्क में हुई चैंयिनस ट्रॉफी में भी पूर्णांक त्यागी और हरदीप सिंह का लाजवाब प्रदर्शन देखने को मिला था। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज पूर्णांक मैन आॅफ द मैच भी चुने गए थे। वहीं, बल्लेबाज हरदीप ने पूरे टूर्नामेंट में मेरठ की ओर से ओपनिंग करते हुए गजब की पारियां खेली थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img