Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ‘स्काई फोर्स’ ने मारी बाजी, जानिए बाकी फिल्मों का हाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टक्कर चल रही है। मंगलवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जिसमें ‘स्काई फोर्स’ ने बाजी मारी है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

इस समय थिएटर में दर्शक हालिया रिलीज ‘देवा’ के अलावा ‘स्काई फोर्स’, ‘डाकू महाराज’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्में देख रहे हैं। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खास कलेक्शन कर रही हैं, वहीं कुछ फिल्मों की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है। जानिए, मंगलवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन बटोरा।

स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 121 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म नए साल की पहली फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। मंगलवार के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

देवा

शाहिद कपूर की ‘देवा’ की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 21.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इस फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। लेकिन मंगलवार की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ‘देवा’ ने 2.35 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं। इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ, ऐसे में अगर यही हाल रहा तो फिल्म के लिए अपना बजट वसूल करना मुश्किल हो जाएगा।

डाकू महाराज

फिल्म ‘डाकू महाराज’ 12 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है। अब तक फिल्म ने 89.81 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। मंगलवार की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर है।

इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्थिति शुरुआत से ही अच्छी नहीं रही है। फिल्म ने अब तक कुल 18.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। मंगलवार के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने महज पांच लाख रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन कंगना रनौत ने किया है, साथ ही इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी खुद ही निभाई है। यह फिल्म इमरजेंसी की घटना की कहानी को कहती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img