जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा विद्युत विभाग को लेकर काफी सक्रिय हैं। वह प्रतिदिन अपने ट्वीट को लेकर जाने जाते हैं। इसी क्रम में बुधवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पश्चिमांचल एमडी पीवीएनएल को ट्वीटर पर टैग करते हुए पश्चिमांचल में बकायेदारों से बकाया जमा कराने के लिए निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एमडी पीवीएनएल को टैग करते हुए लिखा है कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम पर 15,000 रुपये का बकाया है। ऐसे में जल्द से जल्द वह बकाया जमा कराया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को तगादा अभियान के अंतर्गत टेलीफोन करके और उनके घर पर जाकर उनसे बकाया जमा करने के लिए जागरूक करें। जिससे पर्याप्त रूप से बिजली मिले।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का लगभग 15,000 करोड़ रुपये बकाया है। @MdPvvnl की जिम्मेदारी है कि समय पर सही बिल निर्गत हो, उपभोक्ता भी सस्ती, पर्याप्त और ट्रिपिंग फ्री बिजली के लिये समय से बिल जमा करें। @myogiadityanath @UPGovt @BJP4UP
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) December 23, 2020
हालांकि उन्होंने कहा कि तीन महीने तक भी कोई उपभोक्ता बिजली जमा नहीं करा पाए। तभी उपभोक्ता की बिजली को काटा जाए उससे पहले नहीं। उधर, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट में है कि जो बकायेदार बकाया जमा नहीं करा रहे हैं। उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को अवगत कराते हुए सहयोग की अपील करें।
इसके पश्चात मेरठ नगरीय विद्युत वितरण निगम की तरफ से विभिन्न सांसदों विधायकों को पत्र देकर सहयोग की अपील की है। ऐसे में आने वाले समय में देखना होगा कि यह शुरूआत कितनी कारगर होगी। बता दें कि पहले बिजली का बिल जमा न करने पर विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन को काट दिया जाता था।
जिसके बाद कनेक्शन जुड़वाने के लिए भी उपभोक्ता को चार्ज देने पड़ते थे, लेकिन उपभोक्ताओं को लॉकडाउन के कारण हुई परेशानी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तीन माह की अवधि का समय दिया है। जिससे वह अपने बकाया जमा करा दें।

