Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Meerut News: राशन से भरे ट्रक के शॉर्ट शर्किट में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड         

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: शनिवार की सुबह नंगला जमालपुर के पास राशन से भरें एक ट्रक में शॉर्ट शर्किट से आग लगने से ट्रक में भरा राशन राख हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

शनिवार की सुबह मेरठ साबुन गोदाम से एक सार्वजनिक राशन प्रणाली का एक ट्रक चावल आदि समान लेकर जानी क्षेत्र में सप्लाई के लिए चला था। ट्रक जैसे ही नगला जमालपुर के पास पहुंचा ट्रक में अचानक आग लग गई।

ट्रक में अचानक आग लगने से ट्रक चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगने से उसमें रक्खा अधिकांश राशन का समान जलकर राख हो गया। ट्रक में आग लगने की सूचना जैसे ही राहगीरों व पास के गांव वालों को मिली तो लोकल संसाधनों से आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 

घटना की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।घटना में ट्रक में शॉर्ट शर्किट से आग लगना बताया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img