Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Meerut News: चार बड़े ‘पावर’अफसरों पर एक्शन, एसई मेरठ सेकेंड, एसई शामली, एक्सईएन हस्तिनापुर और कैराना सस्पेंड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रेवेन्यू कलेक्शन और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में लापरवाही पर सख्त एक्शन लेते हुए पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो एसई व दो एक्सईएन को सस्पेंड कर दया। इतना ही नहीं 12 एक्सईएन को चार्जशीट थमाई गई है। एमडी ईशा दुहन काम में लापरवाही पर बेहद सख्त व गंभीर हैं। इस कार्रवाई से पीवीवीएनएल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

कम राजस्व वसूली, थ्रू-रेट, लाइन लॉस आदि वाणिज्यिक पैरामीटर्स अत्याधिक खराब पाए जाने पर दो अधिशासी अभियंता एवं दो अधीक्षण अभियंता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ईशा दुहन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डिस्कॉम के अंतर्गत समस्त वितरण खंडों के विभिन्न 19 वाणिज्यिक पैरामीटर्स की समीक्षा करने पर खराब रैंकिंग वाले वितरण खंडों में से विद्युत वितरण खंड-हस्तिनापुर, मेरठ एवं विद्युत वितरण खंड-कैराना की रैंकिंग सबसे खराब पाई गई है, विद्युत वितरण खंड-कैराना के अंर्तगत थ्रू-रेट, मासिक राजस्व प्राप्ति, प्रगामी राजस्व प्राप्ति, क्लेक्शन एफीशिएंसी, बिलिंग, प्रथम बिल निर्गत, आरडीएफ, रेड असेस्मेंट राजस्व प्राप्ति की स्थिति अति असंतोषजनक पाई गई। निरंतर समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के उपरांत भी विद्युत वितरण खंड-हस्तिनापुर, मेरठ एवं विद्युत वितरण खंड, कैराना, शामली की प्रगति अन्य खंडों की तुलना में अति असंतोषजनक होने के परिपेक्ष्य में भूपेंद्र सिंह अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंड-हस्तिनापुर एवं पुनीत कुमार निगम अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंड, कैराना, शामली को अपने धारित पद के अनुरूप कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के दृष्टिगत प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इसके अतिरिक्त डिस्कॉम के अंतर्गत समस्त वितरण मंडलों के विभिन्न 19 वाणिज्यिक पैरामीटर्स की समीक्षा करने पर खराब रैंकिंग वाले वितरण मंडलों में से विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, मेरठ एवं विद्युत वितरण मंडल-शामली की रैंकिंग अन्य मंडलों की तुलना में असंतोषजनक पाई गई है, विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय, मेरठ एवं विद्युत वितरण मंडल-शामली के अर्न्तगत थ्रू-रेट, मासिक राजस्व प्राप्ति, प्रगामी राजस्व प्राप्ति, क्लेक्शन एफीशिएंसी, बिलिंग, प्रथम बिल निर्गत, भार वृद्धि, आईडीएफ, आरडीएफ एवं रेड असेस्मेंट रेवेन्यू कलेक्शन बेहद खराब रहा। वाणिज्यिक पैरामीटर्स की प्रगति असतोंषजनक पाए जाने एवं वितरण परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता अधिक पाए जाने के दृष्टिगत धर्म विजय अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, मेरठ को तत्काल निलंबित किया गया है एवं विद्युत वितरण मंडल-शामली की प्रगति असंतोषजनक होने पर राजेश तोमर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-शामली को तत्काल निलंबित किया गया है।

इसके अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-अमरोहा, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-मुरादाबाद, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, बुलंदशहर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-मुजफ्फरनगर एवं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम, खुर्जा, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, चांदपुर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-रामपुर मनीहाना, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ, सयाना, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, गजरौला, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, मेरठ, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, बिजनौर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, मुरादाबाद, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम, मेरठ, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-जहांगीराबाद, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-तृतीय, शामली, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, अमरोहा को कम राजस्व वसूली, थ्रू-रेट, लाइन लॉस, परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता अधिक पाए जाने आदि वाणिज्यिक पैरामीटर्स अत्याधिक खराब पाए जाने तथा उपभोक्ता के प्रति व्यवहार के आधार पर चार्जशीट दी गई है। एमडी ने निर्देश दिए है की विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने व कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने पर बक्शा नहीं जाएगा। कार्यों में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img