Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Anupam Kher: अनुपम खेर के 41 वर्षों का सफर, वीडियो साझा कर सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के बहुप्रशंसित अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 41 साल पूरे कर लिए हैं। 25 मई 1984 को महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से डेब्यू करने वाले अनुपम खेर ने इस लंबे और शानदार सफर पर एक भावुक वीडियो संदेश साझा किया है। वीडियो में अपने संघर्ष से लेकर अब तक की अपनी सफलता को अनुपम खेर ने बयां किया है।

अनुपम खेर ने साझा किया वीडियो

अनुपम खेर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सारांश’ में सिर्फ 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग दुखी पिता की भूमिका निभाई थी। अपनी यात्रा को याद करते हुए अनुपम खेर अपने वीडियो में कहते हैं, “25 मई 2025 से 41 साल पहले यानी 25 मई 1984 को मेरी पहली फिल्म ‘सारांश’ रिलीज हुई थी। मुझे फिल्में बनाते हुए 41 साल हो गए हैं। मैं आपसे बात करना चाहता था, आपको अपने 41 साल के सफर के बारे में बताना चाहता था।”

अनुपम ने अपने बारे में की बात

वीडियो में आगे अपने सफर के बारे में बात करते हुए अनुपम कहते हैं, “मैं 3 जून 1981 को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से निकलकर मुंबई आया था। उसके बाद मैं लखनऊ में पढ़ाता रहा। फिर मैंने 3 साल तक काम की तलाश की और फिर मिस्टर भट्ट ने मुझे सारांश दी। अब 41 साल हो गए- पलकें झपकते गुजर गए। सारांश के 41 साल। यह कितना खूबसूरत सफर रहा है। कितना आभारी सफर रहा है। मेरे सफर में उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन यह बहुत अच्छा रहा है। मैंने कम से कम 544 या 545 फिल्में की हैं। आज मैं सोच रहा था कि इन 41 सालों में मेरे जीवन में क्या बदलाव आया है?” इस लगभग 26 मिनट लंबे वीडियो में अनुपम खेर ने काफी कुछ अपने बारे में साझा किया है।

1984 में रिलीज हुई थी ‘सारांश’

अनुपम खेर की पहली फिल्म ‘सारांश’ की बात करें तो 1984 में रिलीज हुई यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति की इमोशनल कहानी पर आधारित थी, जो मुंबई में अपने बेटे की मौत से उबरने की कोशिश कर रहे थे। अनुपम खेर ने फिल्म में बीवी प्रधान की भूमिका निभाई है, जबकि रोहिणी हट्टंगड़ी ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई। अनुपम ने 28 साल की उम्र में फिल्म में 65 साल के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं। फिल्म में सोनी राजदान, मदन जैन, नीलू फुले और सुहास भालेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है।

वर्कफ्रंट

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुपम खेर ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। हाल ही में फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। जहां इसे काफी सराहना मिली थी। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img