Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Son Of Sardaar 2: रिलीज से पहले ही खतरे में ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘सैयारा’ और ‘नरसिम्हा’ ने किया कब्जा!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ आखिरकार 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जहां दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है, वहीं मेकर्स को अब स्क्रीन अलॉटमेंट को लेकर एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, देशभर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में पहले से कुछ बड़ी हिट फिल्में चल रही हैं, जिनका कलेक्शन लगातार अच्छा बना हुआ है। इसके साथ ही 1 अगस्त को एक और बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसने ‘सन ऑफ सरदार 2’ के शो टाइम्स और स्क्रीन शेयर को और मुश्किल बना दिया है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ की बढ़ी मुश्किल

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय की फिल्म के निर्माताओं का प्लान था कि इसे देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाए, लेकिन अब ये घटकर लगभग 2500 स्क्रीन्स तक सिमटता नजर आ सकता है। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्में, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों ही फिल्में मौजूदा वक्त में थिएटर मालिकों को फायदा पहुंचा रही हैं इसलिए वो अभी इन्हें हटाने के लिए तैयार नहीं हैं।

मल्टीप्लेक्स मालिकों ने जताई नाराजगी

सूत्रों के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स चाहते हैं कि फिल्म को कुल शो टाइमिंग्स का 60 प्रतिशत हिस्सा दिया जाए। मगर थिएटर संचालकों की सहमति महज 35 प्रतिशत तक ही सीमित है। कई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स ने सिर्फ दिन में दो शो देने की बात कही है, वहीं नॉन-नेशनल चेन सिनेमाज में भी यही रुख देखने को मिल रहा है। पीवीआर आईनॉक्स जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स मालिकों ने इस स्थिति पर नाराजगी भी जताई है।

‘धड़क 2’

इस हफ्ते रिलीज हो रही सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ ने इस हंगामे से खुद को दूर रखने के लिए एक अलग रणनीति अपनाई है। फिल्म सिर्फ 1000 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी और ये शहरी बाजारों पर केंद्रित होगी। इससे ‘धड़क 2’ को स्क्रीन को लेकर संघर्ष नहीं करना पड़ रहा है, जबकि ‘सन ऑफ सरदार 2’ को सीमित शोज में ही दर्शकों को लुभाने की चुनौती है।

31 जुलाई तक होगा आखिरी फैसला

हालांकि हालात मुश्किल हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 31 जुलाई की सुबह तक फाइनल शो अलॉटमेंट का फैसला हो सकता है। निर्माताओं और थिएटर मालिकों के बीच बातचीत जारी है और आखिरी वक्त में कुछ फैसला लिया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img