Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: ऑपरेशन सवेरा ले जाएगा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर, नशे के सौदागरों पर कसा जाएगा शिकंजा

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सहारनपुर परिक्षेत्र पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सवेरा की औपचारिक शुरुआत की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नशे के व्यापार से जुड़े अपराधियों की कमर तोड़ना और समाज को नशामुक्त बनाना है।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर और शामली तीनों जिलों में नशे के कारोबारियों, तस्करों, सप्लायरों और उनके नेटवर्क पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस केवल छोटे स्तर के अपराधियों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इस गोरखधंधे को चलाने वाले बड़े सरगनाओं पर भी शिकंजा कसेगी। नशे से अर्जित अवैध सम्पत्ति जब्त कर अपराधियों को आर्थिक रूप से भी कमजोर किया जाएगा।ऑपरेशन सवेरा का एक बड़ा हिस्सा समाज में जागरूकता फैलाने से भी जुड़ा है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर उपचार करा रहे लोगों से बातचीत की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।कानूनी मोर्चे पर भी पुलिस ने ठोस तैयारी की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन चलाया जाएगा। नशे के कारोबार में शामिल बड़े अपराधियों पर पिट-एनडीपीएस कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।इस सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सवेरा केवल अपराधियों पर कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह समाज को नशे के जाल से मुक्त कर युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देने की प्रतिबद्ध पहल है। पुलिस पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सवेरा सहारनपुर परिक्षेत्र पुलिस की एक ऐसी मुहिम है, जिसमें नशे के सौदागरों की जड़ों पर प्रहार होगा और समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर लाने का प्रयास भी मजबूत होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img